Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नोनी जोहर 3.0 कार्यक्रम में हिस्सा लिया

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नोनी जोहर 3.0 कार्यक्रम में हिस्सा लिया   नारायणपुर, 21 दिसम्बर 2024// जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना के दो इकाइयों के चार स्वयंसेवक वंदना कुमेटी, शिवराम उसेंडी, रमेश वडडे और ज्योति शोरी ने रायपुर में यूनिसेफ द्वारा आयोजित नोनी जोहर 3.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था। उन्होंने अपने अनुभव और कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों को साझा किए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और उनके लिए नए दृष्टिकोण प्रस्तुत करना था। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नारायणपुर जिले में चल रही विभिन्न पहलॉ जैसे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और बाल अधिकारों के संरक्षण से जुड़े अपने अनुभव साझा किया। नोनी जोहर 3.0 यूनिसेफ कार्यक्रम में युवा स्वयंसेवकों को एक ऐसा मंच प्रदान किया जहां वे अपने जिले में हो रहे सामाजिक और विकासात्मक कामों को राज्य स्तर पर प्रस्तुत कर सके। जिले के युवाओं के लिए यह भागीदारी प्रेरणादायक रहा। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन