Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: कृषक संगोष्ठियों का किया जा रहा आयोजन, किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी

  तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर कृषक संगोष्ठियों का किया जा रहा आयोजन, किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी सुशासन के एक वर्ष जगदलपुर 18 दिसम्बर 2024/ सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि विभाग द्वारा जिले के सातों विकासखंडों के ग्राम पंचायतों यथा नगरनार, जमावाड़ा, कवाली कला, नियनार, रोतमा, मावलीगुड़ा , फाफनी चारगांव, बकावंड, चोकनार, छापर भानपुरी, मारेंगा, बड़ाजी आदि ग्राम पंचायतों के साथ अब तक 28 कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया गया है और विभिन्न पंचायतों में भी संगोष्ठियाँ प्रस्तावित है। किसान संगोष्ठियों में उपस्थिति किसानों को राज्य शासन के द्वारा विगत एक वर्ष में कृषि विभाग की द्वारा कृषक कल्याण के लिए किए कार्यों की जानकारी के साथ साथ कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित किसानों का सम्मान कर उनके द्वारा योजना के बारे में अनुभव साझा किया गया। साथ ही उपस्थित किसानों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है इसके अलावा सर्वे में चिन्हित पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का नवीन पंजीयन, केसीसी व फसल प्रदर्शन हेतु बीज वितरण कर अधिक से अधिक किसानों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने का प्रयास आयोजित संगोष्ठीयो में किया जा रहा है। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन