Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: दंतेवाड़ा बना छत्तीसगढ़ में शिक्षा की नई पहचान 10वीं में राज्य में प्रथम, 12वीं में छठवाँ स्थान

  तेन सिंह ठाकुर दंतेवाडा दंतेवाड़ा बना छत्तीसगढ़ में शिक्षा की नई पहचान 10वीं में राज्य में प्रथम, 12वीं में छठवाँ स्थान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं दंतेवाड़ा, 07 मई 2025। दंतेवाड़ा जिले ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जो एक समय यह जिला नक्सल प्रभावित और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, वहीं आज यह शिक्षा में उत्कृष्टता का प्रतीक बन गया है। *10वीं बोर्ड परीक्षा में दंतेवाड़ा राज्य में प्रथम स्थान पर* इस वर्ष कक्षा 10वीं में दंतेवाड़ा ने 94.45ः उत्तीर्णता दर के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय प्रगति है, जब जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.13ः था और राज्य में 8वाँ स्थान मिला था। *12वीं बोर्ड परीक्षा में 87.66ः उत्तीर्णता, राज्य में 6 वाँ स्थान* इसी तरह कक्षा 12वीं में भी जिले ने 87.66ः उत्तीर्णता दर प्राप्त की है, जिससे राज्य में दंतेवाड़ा को 6वाँ स्थान मिला। पिछले वर्ष यह प्रतिशत 83.99ः था और स्थिति 11वीं थी। यह सुधार न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा अपनाई गई सटीक रणनीतियों का भी प्रतिफल है। *सफलता के पीछे ठोस रणनीति और सतत निगरानी* इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की एक सुविचारित और समर्पित रणनीति रही। संपूर्ण शैक्षणिक सत्र में सतत टेस्ट सीरीज आयोजित की गई, जिसके आधार पर विद्यार्थियों की प्रगति की समीक्षा की जाती थी। कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके लिए विशेष प्रश्न बैंक तैयार किए गए और व्यक्तिगत अभ्यास के माध्यम से उन्हें मजबूत किया गया।शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को समयबद्ध अभ्यास और पुनरावृत्ति के अवसर दिए गए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोहन कुमार अंबष्ट एवं डीएमसी श्री हरीश गौतम स्वयं समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करते रहे और टीम को लगातार दिशा-निर्देश देते रहे। *जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त प्रतिबद्धता* इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा, यह उपलब्धि दंतेवाड़ा के बच्चों, शिक्षकों और पूरे प्रशासन की साझा मेहनत और दृढ़ निश्चय का परिणाम है। हम इस दिशा में और भी प्रयास करेंगे ताकि अगले वर्ष और बेहतर परिणाम आएं और बच्चों को शुभकामनाएं भी दी। जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोहन अंबष्ट और डीएमसी हरीश गौतम ने भी समस्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम न केवल अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि यदि योजनाबद्ध प्रयास हों तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। भविष्य की ओर संकल्प इस शानदार उपलब्धि से उत्साहित होकर जिला प्रशासन ने अगले शैक्षणिक सत्र में और भी बेहतर रणनीति अपनाने का संकल्प लिया है, ताकि हर बच्चा न केवल पास हो, बल्कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ सके। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन