Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर के द्वारा पूरे जिले वासियों के हक और अधिकार के लिए सभी जिले वासियों से कि अपील

Ten Singh Thakur

Mon, Sep 29, 2025

प्रेस विज्ञप्ति

ग्रामीण परिवहन संघ नारायणपुर

दिनांक 29/10/2025

📍 छोटेडोंगर आमदई खदान जीरो प्वाइंट में होगा अनिश्चित कालीन आंदोलन _ मनोज कुमार दुग्गा (अध्यक्ष )

नारायणपुर _ ग्रामीण परिवहन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार दुग्गा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संघ (पंजीयन क्रमांक 122202576279) पूरी तरह से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गठित संघ है।

हमने निको कंपनी, ट्रांसपोर्टर और प्रशासन से कई बार निवेदन किया कि आमदई खदान, छोटेडोंगर में हमारे स्थानीय वाहनों को लोडिंग कार्य में प्राथमिकता दी जाए, ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके।

परंतु लगातार अनुरोधों के बावजूद स्थानीय लोगों को दरकिनार कर बाहरी वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे हमारे जिले के ग्रामीण बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

इस अन्याय के विरोध में हम 03 नवम्बर 2025 से आमदई खदान जीरो पॉइंट पर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं।

यह संघर्ष केवल गाड़ियों का नहीं है, बल्कि नारायणपुर के प्रत्येक निवासी के हक, रोजगार और सम्मान की लड़ाई है।

✊ हमारी मुख्य मांगें:

1. नारायणपुर जिले की सभी खदानों में सबसे पहले नारायणपुर के मूलनिवासियों को प्राथमिकता दी जाए।

2. आमदई सहित आने वाले सभी खदान परियोजनाओं में स्थानीय वाहनों, ड्राइवरों, मजदूरों और ठेकेदारों को पहले अवसर दिया जाए।

3. रोजगार और परिवहन कार्य में बाहरी कंपनियों के अनुचित वर्चस्व को रोका जाए।

4. जिला प्रशासन एक स्थायी नीति बनाए, जिससे भविष्य में खुलने वाली खदानों में स्थानीय लोगों का हक सुरक्षित रहे।

✅ आंदोलन से होने वाले लाभ:

स्थानीय युवाओं और परिवारों को रोजगार मिलेगा।

जिले की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

मूलनिवासियों का सम्मान और अधिकार सुरक्षित रहेगा।

स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार सुनिश्चित होगा।

आने वाले समय में जब नई खदानें खुलेंगी, तो सबसे पहले जिले के लोग ही लाभान्वित होंगे।

हम समस्त जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, समाज प्रमुखों और जिले के नागरिकों से हृदयपूर्वक अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस न्यायपूर्ण आंदोलन को सफल बनाएं।

🙏 यह आंदोलन हमारे हक, रोजगार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए है।

आपकी उपस्थिति ही हमारी ताकत और जीत की कुंजी है।

विनम्र निवेदन:

ग्रामीण परिवहन संघ, नारायणपुर

मनोज कुमार दुग्गा

📞 8319407529 | 6268992894 |

8839621266 | 63536 9285।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन