Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रचार हेतु ईवीएम मशीन के लाइव डेमो का किया अवलोकन*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रचार हेतु ईवीएम मशीन के लाइव डेमो का किया अवलोकन

*स्वामी आत्मानंद स्कूल के मतदान केंद्रों की व्यवस्था का लिया जायजा*

जगदलपुर 4 फरवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान जगदलपुर शहर के संजय बाजार के समीप जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रणाली में प्रयुक्त की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के लाइव डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मशीन के उपयोग और महापौर, पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान करने के संबंध में चर्चा किए। साथ ही डेमोट्रेशन कार्य में लगे अधिकारियों से मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

 संजय बाजार के समीप स्वामी आत्मानंद स्कूल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया,उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्र दिवाल लेखन की सराहना किए, इसके साथ ही संगवारी बूथ, महिला मतदान केंद्र की व्यवस्था का भी संज्ञान लिया । इस निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आई जी श्री सुंदरराज पी, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री डॉ सर्वेश्वर भूरे, नोडल अधिकारी पुलिस श्री ओ पी पाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस , पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

ब्यूरो प्रमुख रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन