Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में डॉ. डी.एल. पटेल कार्यक्रम समन्वयक हुए शामिल

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में डॉ. डी.एल. पटेल कार्यक्रम समन्वयक हुए शामिल
भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.डी. एल. पटेल कार्यक्रम समन्वयक शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर, विशेष अतिथि डॉ. अमर सिंह साहू, प्राचार्य बीजापुर महाविद्यालय, डॉ. के. के. मरकाम प्राचार्य, महाविद्यालय चारामा। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री भगवान दास चांडक। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का मंगलमय शुभारंभ किया गया l प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। डाॅ. पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है आज के युवा कल के भविष्य हैं, विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दे एवं तकनीकी यंत्र का सही-सही उपयोग करें। डॉ. मरकाम ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को अनुसरण कर अपने जीवन को विकसित और सफल बनाएं। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. साहू ने राष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अपने लक्ष्य का निर्धारण करें एवं लक्ष्य के आधार पर ही आगे बढ़े तथा सफलता एक दिन अवश्य प्राप्त होगी। डॉ. कुंजाम ने कहा कि विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। जिला संगठक ने कहा कि आप सभी युवा शिक्षा के माध्यम से सेवा करें और उन्होंने बताया कि युवावस्था में सही दिशा में कार्य करने से व्यक्ति का जीवन सफल होता है। कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 का ऑनलाइन प्रसारण हुआ कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन डॉ. विजय लाल तिवारी एवं डॉ. हरि शंकर अतिथि व्याख्याता, भूगोल ने किया। जिला संगठक श्री बी. डी. चांडक ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 35 विद्यार्थी मौजूद रहे l विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 62640रु084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन