Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: डिजिटल जन शिकायत निवारण पोर्टल “आमचो बस्तर” की शुरुआत

Ten Singh Thakur

Thu, Jul 10, 2025
आर्ष ठाकुर की रिपोर्ट डिजिटल जन शिकायत निवारण पोर्टल “आमचो बस्तर” की शुरुआत *शिकायतें, माँग या सुझाव आसानी से कर सकते हैं दर्ज* जगदलपुर 10 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में बस्तर जिले में अभिनव पहल डिजिटल जन शिकायत निवारण पोर्टल “आमचो बस्तर” की शुरुआत की गई है, यह पोर्टल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सीधे जिला प्रशासन से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। नागरिक अब वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राम सचिवालयों में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर भूमि, राजस्व, पेंशन, राशन जैसी विभिन्न सेवाओं से संबंधित अपनी शिकायतें, माँग या सुझाव आसानी से दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति को रियल-टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। इस पोर्टल की सबसे खास बात है ‘सेव ड्राफ्ट’ सुविधा, जिससे नेटवर्क न होने पर भी आवेदन भरकर बाद में सबमिट किया जा सकता है। आमचो बस्तर जनदर्शन शिविर, राजस्व पखवाड़ा और सार्वजनिक डैशबोर्ड से भी जुड़ा है, जिससे समाधान पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध रहता है। डिजिटल जन शिकायत निवारण पोर्टल पहल बस्तर में जवाबदेह, समावेशी और तकनीक-सक्षम प्रशासन का नया युग शुरू कर रही है—‘हर गांव, हर परिवार की आवाज़ को शासन तक पहुँचाना’ के संकल्प के साथ। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी निवासियों को सीधे प्रौद्योगिकी का उपयोग करके प्रशासन के साथ जोड़ना है, और यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक शिकायत, मांग, या सुझाव को एक पारदर्शी, जवाबदेह और समय-सीमा पर संबंधित विभागों के निराकरण किया जाना है, उस निराकरण को ट्रैक करना भी है कि समाधान सही हुआ या नहीं । यह मंच केवल एक शिकायत पोर्टल नहीं है-यह एक केंद्रीकृत, बहु-चैनल और बहु-मॉड्यूल पर आधारित पोर्टल है, जो पूरे जिले के लिए सार्वजनिक शिकायत निवारण, विशेष प्रशासनिक ड्राइव, परियोजना निगरानी और सूचना प्रसार को एकीकृत करता है। अधिक जानकारी के लिए amchobastar.in पर जाएं या गूगल प्ले स्टोर से आमचो बस्तर ऐप डाउनलोड किया जा सकता है । आमचो बस्तर पोर्टल में आवेदनों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, सम्बंधित विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, सुपर एडमिन, जनदर्शन शाखा और ब्लड बैंक को रखा गया है । इसके अलावा डैशबोर्ड में राजस्व पखवाड़ा डैशबोर्ड, जनदर्शन डैशबोर्ड, ग्राम सचिवालय प्रबंधन, सार्वजनिक आवेदन, समय सीमा प्रबन्धन और ब्लड बैंक मॉड्यूल्स को रखा गया है । आर्ष ठाकुर राज्य प्रमुख छत्तीसगढ़ 8815904067

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन