Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: जल संसाधन विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय जगदलपुर में खोलने की मंजूरी

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सिंचाई मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर नक्सल प्रभावित बस्तर जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल संसाधन विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय जगदलपुर में खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है। बस्तर की यह जरूरत और मांग रही है। इससे सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। बस्तर संभाग में स्वीकृत मुख्य अभियंता कार्यालय के अंतर्गत दो अधीक्षण अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता इंद्रावती परियोजना मण्डल जगदलपुर व अधीक्षण अभियंता बोधघाट परियोजना मण्डल दन्तेवाड़ा एवं 8 संभागीय कार्यालयों का प्रशासकीय नियंत्रण होगा। संभागों की सिंचाई परियोजनाओं का संचालन, रखरखाव एवं नई योजनाओं के सर्वेक्षण, अनुसंधान, तकनीकी स्वीकृति शासन की जल संसाधन नितियों, प्रक्रियाओं लक्ष्यों और उद्देश्यों के समुचित क्रियान्वयन से वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में गति आयेगी एवं परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। जिससे जल के संरक्षण एवं समुचित उपयोग को सुनिश्चित किया जायेगा। इस क्षेत्र के किसानों के जीवन स्तर में खुशहाली, सम्पनता आयेगी औद्योगिक विकास में प्रमुख भूमिका का निर्वाहन सुनिश्चित होगा। साथ ही अंर्तराज्यीय जल विवाद ओडिसा राज्य के जोरानाला मुद्दे व आंध्रप्रदेश राज्य के पोलावारम जल विवाद में छग राज्य के हितों का संरक्षण प्रभावी रूप से किया जा सकेगा। वर्तमान में बस्तर संभाग की सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण व रख-रखाव, मुख्य अभियंता महानदी परियोजना (मुख्यालय-रायपुर) अंतर्गत संचालित है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के भोपालपट्टनम से रायपुर की दूरी 550 किमी एवं सुकमा जिले के कोन्टा से रायपुर की दूरी 410 किमी है। मुख्य अभियंता मुख्यालय रायपुर की दूरी अधिक होने के कारण योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव निर्माण कार्य की स्वीकृति इत्यादि में विलम्ब होता था। बस्तर संभाग में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ यांत्रिकीय विभाग एवं छ0ग0 राज्य विद्युत मण्डल वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय संचालित है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय खोलने की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही हैं।   छत्तीसगढ़ का ये छठवां मुख्य अभियंता कार्यालय होगा मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना (मुख्यालय-रायपुर) मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार (मुख्यालय-रायपुर) मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव), बांगो परियोजना (मुख्यालय-बिलासपुर) मुख्य अभियंता, हसदेव कछार (मुख्यालय-बिलासपुर) मुख्य अभियंता, हसदेव कछार (मुख्यालय-अंबिकापुर) विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन