: चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करने का हो रहा सार्थक प्रयास-सांसद श्री महेश कश्यप
Tue, Feb 25, 2025
तेन सिंह ठाकुर
चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज
बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करने का हो रहा सार्थक प्रयास-सांसद श्री महेश कश्यप
जगदलपुर/ सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने कहा कि चित्रकोट महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। यह आयोजन न केवल बस्तर की पहचान को नए आयाम दे रहा है, बल्कि प्रदेश के कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला को प्रस्तुत करने का बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। साथ ही यहां के युवाओं को खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता निभाने के लिए सुअवसर मिल रहा है। बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे विश्व पटल पर स्थापित करने की यह पहल निस्संदेह एक प्रेरणादायक कदम है, जो आने वाले वर्षों में और भी व्यापक स्वरूप लेगी। उक्त बातें सांसद श्री कश्यप सोमवार को विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर 24 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि जनता की विश्वास, शान्ति और सुरक्षा सहित विकास की जवाबदेही सरकार की है,साथ ही कला-संस्कृति, परम्परा और रीति-रिवाज के संरक्षण की जिम्मेदारी है। इसी अनुक्रम में आयोजित यह चित्रकोट महोत्सव बस्तर की पहचान को एक नए आयाम प्रदान कर रही है। बस्तर को संवारने के लिए सरकार हरसम्भव पहल कर रही है और आगामी दिनों में समूचे बस्तर में अमन-चैन एवं शान्ति स्थापित होगी और बस्तर के चंहुमुखी विकास में हम सभी सहभागिता निभाएंगे। ज्ञात हो कि विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर 24 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित चित्रकोट महोत्सव में न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है, बल्कि स्थानीय युवाओं द्वारा खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में अपनी अदभुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही आम नागरिक और पर्यटक पैरामोटर राईड एवं नोकायन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। *लोक संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम*महोत्सव का उद्देश्य बस्तर की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही पर्यटकों को बस्तर की खूबसूरती की ओर आकर्षित करना है। चित्रकोट महोत्सव के दौरान लोक नृत्य, पारंपरिक संगीत और लोक कलाओं का प्रदर्शन कर दर्शकों को बस्तर की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराया जा रहा है। महोत्सव में प्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज़ से समां बाँध दिया। इनके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोकगीतों के माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक धड़कन को मंच पर उतारा। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। *स्थानीय व्यंजनों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन*महोत्सव के दौरान बस्तरिया व्यंजन, स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक परिधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिससे आगंतुकों को बस्तर की सांस्कृतिक विविधता और समृद्धि का अनुभव मिल रहा है। यह न केवल स्थानीय ग्रामीणों एवं कारीगरों को प्रोत्साहन मिल रहा है, बल्कि उनकी हुनर एवं कला को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।चित्रकोट महोत्सव के माध्यम से बस्तर को सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन पर्यटकों को बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर सहित स्थानीय व्यंजनों के प्रति आकर्षित कर रही है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों की आमदनी को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और इसे वार्षिक आयोजन के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है, जिससे बस्तर की लोक संस्कृति को और भी व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा सके।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: माता मावली मेला में अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी की प्रस्तुति ने बटोरी सुर्खियां
Tue, Feb 25, 2025
तेन सिंह ठाकुर
माता मावली मेला में अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी की प्रस्तुति ने बटोरी सुर्खियां मल्लखंब अकादमी के लिए सांसद कश्यप ने की 20 लाख की घोषणा नारायणपुर, 24 फरवरी 2025 // माता मावली मेला 2025 का अंतिम दिन अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कलाकारों के लिए खास बन गया। जिन कलाकारों को नारायणपुरवासियों ने अब तक सिर्फ टीवी पर देखा था, उन्हें अपने सामने प्रदर्शन करते देख हर कोई गर्व और खुशी से अभिभूत हो गया। मेला प्रबंधन ने बताया कि ऐसी भीड़, जो अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी की प्रस्तुति देखने के लिए उमड़ी, पहले कभी नहीं देखी गई। मल्लखंब के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को इतना रोमांचित किया कि कुछ देर के लिए मेला परिसर के झूले तक खाली हो गए। हर कोई मंच के सामने पहुंचकर कलाकारों के अद्भुत कौशल को निहारने लगा।इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर श्री महेश कश्यप शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री राजेंद्र सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आशीष कोर्राम सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नगरवासी इस अविस्मरणीय पल के साक्षी बने।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री महेश कश्यप ने अबूझमाड़ मल्लखंब एंड स्पोर्ट्स अकादमी के लिए सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा से कलाकारों और उपस्थित लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। अपनी प्रस्तुति के अंत में अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कलाकारों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर श्री महेश कश्यप का निरंतर सहयोग करने हेतु आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने नारायणपुर की जनता और सभी अतिथियों का भी आभार व्यक्त किया। यह क्षण अकादमी के लिए न केवल गर्व का विषय बना, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी खेल और संस्कृति के प्रति प्रेरित करने वाला साबित हुआ। वि
ज्ञापन एवम समाचार के लिऐ संपर्क करें
प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर