: बस्तर विकासखंड में गुरिया और तोकापाल विकासखंड के छापर भानपुरी में आयोजित किया गया समाधान शिविर
Wed, May 7, 2025
तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर
बस्तर विकासखंड में गुरिया और तोकापाल विकासखंड के छापर भानपुरी में आयोजित किया गया समाधान शिविर
*गुरिया समाधान शिविर में वनमंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और छापर भानपुरी में विधायक चित्रकोट हुए शामिल* *राज्य सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाओं का किया जा रहा बेहतर क्रियान्वयन- वन मंत्री श्री कश्यप* जगदलपुर 7 मई 2025/ बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल और बस्तर के दो ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को बस्तर विकासखंड के ग्राम गुरिया के आम बगीचा में आयोजित समाधान शिविर में 13 पंचायत को सम्मिलित किया गया जिसमें राजपुर, मुंडागांव, कोहका सिवनी, मावलीगुड़ा, गुनपुर, अलवाही, गुरिया, जाटनपाल, सुधपाल, रतेंगा, कुरुषपाल, पूर्वी टेमरा, पश्चिम टेमरा, तीरथा, नारायणपाल, घोटिया, बोदरा,भैंसगांव और सौरापाल है। इस शिविर में 4558 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 4535 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 23 लंबित हैं।सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।इसी प्रकार तोकापाल विकासखंड के छापर भानपुरी में मीडिल स्कूल परिसर मैदान में आयोजित समाधान शिविर में कोंडालूर, तोतर, छिंदबहार, घाट धनोरा, टिकरा धनोरा, मरकापाल, घाटसरगीपाल, सिंगनपुर, सोनारपाल, तारागांव, चोंडीमेटावाडा, छापरभानपुरी, सिरिसगुडा, बड़े सिरिसगुडा, साकरगांव और बुरर्जी ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था। इस शिविर में 2737 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 2725 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 15 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को ग्रामीण आवास, सामाजिक सहायता पेंशन इत्यादि के लिए प्राप्त हुआ था।बस्तर ब्लॉक के गुरिया में आयोजित समाधान शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से विभागीय योजनाओं को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही समस्याओं और मांगों के लिए आवेदन किया गया जिसका समाधान शिविर में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभागों में किस योजना के लिए ज़्यादा आवेदन आ रहे हैं उस पर भी विचार करने की आवश्यकता है। सरकार बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है जिसमें महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक राशि 5500 रुपए मानक बोरा, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नागरिकों को मिल रहा है। विकास कार्यों में विस्तार के फलस्वरूप अब इलाज की सुविधा, आवागमन हेतु सड़क, बिजली की मांग नहीं आती है क्योंकि सरकार ने जनता की मांगों पर व्यवस्था किया है । सरकार सब की चिंता करती है और जनता के कल्याण की नियत और नीति से विकास कार्य को गति देती है । सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि विकास के लिए सरकार तत्पर है सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों के मांगों और शिकायतों का निराकरण किया गया है। इस शिविर में 4561 आवेदनों का निराकरण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाओं का लगातार बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ निःशुल्क उपलब्ध हो रहा है । लेकिन क्षेत्र में उद्योग स्थापना, खेल गतिविधियों के आधारभूत संरचना या प्रशिक्षण से संबंधित कोई आवेदन नहीं आना युवाओं के भविष्य के लिए सजगता की कमी है, इस पर विचार करने की ज़रूरत है।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की अच्छी पहल है और समाधान शिविर के माध्यम से लोगों को उनके आवेदनों की निराकरण की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में अतिथियों ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया । विभाग द्वारा मौके पर मिल रहे आवेदनों का भी तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया गया । छापर भानपुरी समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सुशासन तिहार में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने आवेदन किया था उसका निराकरण कर विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ देकर प्रमाण पत्र और सामग्रियों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, ग्रामों के सरपंच, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, एसडीएम बस्तर ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम तोकापाल शंकरलाल सिंहा संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, शिविर के नोडल अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: धौड़ाई में आयोजित किया गया समाधान शिविर
Wed, May 7, 2025
Ten Singh thakurधौड़ाई में आयोजित किया गया समाधान शिविर
शिविर में हितग्राहियों को किये गए चेक एवं सामग्री वितरण नारायणपुर, 7 मई 2025 // सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त आवेदन पत्रों के मांग एवं शिकायतो का 31 मई 2025 तक समाधान शिविर आयोजित कर प्राप्त आवेदनो का समाधान किया जाएगा, जिसके परिपालन में विकासखण्ड नारायणपुर में 8 कलस्टर में शिविर आयोजित किया जा रहा है। द्वितीय शिविर 07 मई को ग्राम पंचायत धौड़ाई में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम की उपस्थिति में आयोजित किया गया। धौड़ाई समाधान शिविर में ग्राम पंचायत महिमागावड़ी, कन्हारगांव, पल्ली, सुलेगा, कोंगेरा, कौशलनार, तारागांव, तोयनार, टेमरुगाव और आतरगांव के ग्रामीणों ने समाधान शिविर में आकर अपने समस्याओं का निराकरण कराया।जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविर में किसी भी प्रकार की समस्या या मांग हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आपके गांव में सरकार पहुंची है सड़क, पुल पुलिया, बिजली, पानी स्वास्थ्य संबंधी कोई भी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आवेदन कर निराकरण किया जा सकता है। उन्होंने अपने जीवन यापन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो समाधान शिविर में आकर समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा मनुष्य के जीवन का नाश करती है, इसलिए नशा से हमेशा दूर रहकर अपने जीवन को सुखमय बनाने की अपील करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि जल और जंगल को बचाएं। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि हम ही हैं जो जंगल को नष्ट करते हैं, जिसके कारण आने वाले समय में अनेक समस्याओं का सामना करने पड़ेगा। इसलिए अभी से सजग जाइए और खानपान आदि में परिवर्तन लाए, जिससे कई बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले ग्राम पंचायत में समाधान या शिकायत कर सकते हैं, जो हमारी पहली सरकार होती है। उन्होंने समाधान शिविर में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने अपने विभाग की योजना का प्रचार प्रसार का कार्य करें, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके।कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का पहली किस्त जारी किया गया है। आप सभी हितग्राही शीघ्र आवास बनना प्रारंभ कर दें ताकि बरसात के पूर्व मकान तैयार हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पानी की शिकायत हो रही है उसका भी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पेंशनधारी अपना खाता बैंक में खुलवाना सुनिश्चित करें ताकि पेंशन की राशि खाता में समय पर जमा हो सके, उसके लिए आधार कार्ड, अपने खाता के साथ लिंक करवाने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए उन्होंने मैदानी अधिकारी कर्मचारियों से ग्रामीणों का आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करने की अपील की। सुशासन तिहार में आए हुए सभी आवेदनों का समाधान शिविर में निराकरण किया जा रहा है। यदि किसी का आवेदन का निराकरण नहीं होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र निराकरण कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के लिए शपथ भी दिलाई गई। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अनप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि चेक के माध्यम से वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग के द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं महिमागवाड़ी के दिव्यांगजन भूमिका पटेल को व्हीलचेयर दिया गया।सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समाधान शिविर में जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेण्डी, लता कोर्राम, जनपद पंचायत सदस्य रामबाई सलाम, सरपंच धौड़ाई सोमेश कुमार नेताम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ राजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, जनपद सीईओ एलएन पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: अंतरराजीय बस स्टैण्ड मे शौचालय नही होने से खुले मे शौच करने को मजबूर
Tue, May 6, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट दांतेवाड़ाअंतरराजीय बस स्टैण्ड मे शौचालय नही होने से खुले मे शौच करने को मजबूर
जिला मुख्यालय दांतेवाड़ा के अंतर्राजीय बस स्टैण्ड मे लोगो को मूल भूत सुविधा के लिए दो चार होना पड़ रहा है, ज्ञात हो की पूर्व मे निर्मित शौचालय जर्जर होने से नगर पालिका दांतेवाड़ा द्वारा तोड़ दिया गया है किन्तु नए शौचालय निमार्ण अभि तक नही हुआ है यह समस्या विगत 6 मास से जस की तस बनी हुईं है, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बस स्टैण्ड के बीचोबीच नवभारत ब्यूरो आफिस के सामने चलित स्वचालय को रखा गया है, चूंकि बस स्टैण्ड के बीचों बिच रखा गया, जहां यात्रियों की भीड़, व लागातार आवाजाही होती रहती है एसे मे खास कर महिलाओं के लिए काफी दिक्कत होती है, बात करने पर महीला यात्रियों ने बताया की हमारा छत्तीसगढ़ खास कर बस्तर का परिवेश अभी इतना भी नही बदला है की बीच बस स्टैंड में चलित शौचालय मे जा सके।यात्रियों को नए शौचालय की दरकार है देखिए नए शौचालय कब तक मिल पाता है और कब तक माताएं और बहनों को खुले मे शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।मुख्य कार्यपालन आधिकारी नगरपालिका तथा नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय मे जाकर संज्ञान लेना चाहा पर दोनो ही जिम्मेदार आधिकारी शहर से बाहर होना बताया गयाप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084