Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: दरभा ब्लॉक के जूनापानी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच एवं उपचार

Ten Singh Thakur

Fri, Jun 6, 2025
हेमु साय जगदलपुर
दरभा ब्लॉक के जूनापानी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच एवं उपचार
जगदलपुर, 06 जून 2025/ जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जूनापानी में उल्टी-दस्त की प्राथमिक सूचना प्राप्त होने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया। साथ ही ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री रविन्द्र बघेल एवं पदमनी मौर्य द्वारा चार गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल रिफर किया गया, जिससे इन मरीजों को त्वरित लाभ मिला। दरभा ब्लॉक के ग्राम जुनापानी स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल मण्डावी, सेक्टर प्रभारी डॉ. सुभाष राजवाड़े, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी विनिता साहु, रीता दत्ता, सुनिता कश्यप, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रविन्द्र बघेल,, नवीन उईके, द्वितीय ए.एन.एम. पदमनी मौर्य, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती निर्मला नायडु, श्री कुमकर्मा कश्यप, ब्लॉक मितानीन समन्वयक श्री बनसिंग भारती, शांति बघेल एवं पारा के मितानीन श्रीमति राधा नाग, श्रीमती हेमबती एवं श्रीमति मंगलदई श्रीमती गुरबे उपस्थित थे। स्वास्थ्य शिविर में ग्राम के सभी ग्राम वासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मलेरिया रक्त परीक्षण संख्या-39 सभी नकारात्मक परिणाम, सुगर रक्तचाप परीक्षण संख्या-40 तथा शेष अन्य सामान्य मरीज थे। शिविर में उपस्थित सभी ग्रामवासियों को जीवनरक्षक औषधी एवं प्रत्येक घरों में कर्मचारियों एवं मितानिनों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ओआरएस पैकेट देने के साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा दल द्वारा महामारी के कारणों के संबंध में जानकारी ली गई, जिसमें ग्रामवासियों के पेयजल के स्त्रोतों का निरीक्षण किया गया, साथ ही संबंधित विभाग को जल का सैम्पल जाँच हेतु दिया गया है कुओं व जल स्त्रोतों के लिए ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरिन गोली उपलब्ध कराया गया है। शिविर स्थल में जांच उपरांत ग्रामवासी स्वस्थ्य पाए गए व महामारी एवं उल्टी-दस्त को नियंत्रित करने के लिए मैदानी अमले को सजगता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, वर्तमान में ग्राम जूनापानी में स्थिति सामान्य है हेमु साय बस्तर सम्भाग हेड 7870610680  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन