Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: दक्षिण बस्तर में मौसम का मिजाज़ बदला

  • तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट दंतेवाड़ा दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में मौसम का मिज़ाज ठीक नहीं है। पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। खराब मौसम को लेकर किसान चिंतित है, क्योंकि बारिश हुई तो साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। खुले में धान पड़े होने के कारण बारिश से नुकसान होने की आशंका है। धान के अलावा उड़द , कुल्थी आदि दलहनी फसलों को भी बर्बादी से बचाना मुमकिन नहीं होगा। उड़द का प्रसंस्करण काम जारी है। साफ मौसम के अभाव में उड़द की फल्ली नरम हो गई है और बीज नही झड़ रहे हैं। यही हाल रहा तो फफूंद लगने का खतरा है। खराब मौसम से कॄषि उत्पाद को बचाने कैप कव्हर और अन्य इंतजाम में किसान जुटे हैं। इस बीच खलिहान में भण्डार किए गए धान की मिंजाई के लिए किसान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यही कारण है कि पेडी थ्रेशर की मांग इतनी बढ़ गई है कि किसान निर्धारित किराये से 20 प्र ज्यादा भुगतान करने के लिए मजबूर है। बारिश होने पर धान की क्वालिटी पर फर्क पड़ेगा और लेम्पस में रिजेक्ट हो जाएगा। इस तरह किसानों के आगे खराब मौसम से निपटने की बहुत बड़ी चुन्नौती उत्पन्न हो गई है।
मौसम की दगाबाजी से ना केवल किसान बल्कि धान खरीदी में जुटे सहकारी समिति भी परेशान है। उपार्जित धान को कैप कव्हर से ढकने के बाद भी अथिक बारिश की सूरत में धान खराब हो जाएगा। मिलर्स ऐसे धान के उठाव में आनाकानी करते हैं और फिर समितियों को घाटा उठाना पड़ता है। बारिश होने पर धान उपार्जन का काम भी प्रभावित होगा। किसान चाहते हैं कि खराब मौसम की परेशानी जल्द दूर हो और बारिश का खतरा टल जाए। दक्षिण बस्तर के सभी 15 केन्द्रों में खरीदी प्रारंभ हो गई है। 2 दिसम्बर की स्थिति में 965 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। मुचनार निवासी थलेश ठाकुर ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए किसान किसान जितनी जल्दी हो सके, धान की मिंजाई कर नुकसान से बचना चाहते हैं। यही कारण है कि धान मिंजाई के लिए पेडी थ्रेशर की मांग बढ़ गई है। प्रति घंटे किसान निर्धारित दर से 20 फीसदी तक अतिरिक्त भुगतान भी कर रहे हैं। मिंजाई कर धान को सुरक्षित रखा जा सकता है,, मगर खलिहान में पड़े धान को बारिश से बचाने में मुश्किल होगी। बारिश में भीगे धान ना तो लेम्पस में बिकेगी ना ही व्यापारी खरीदी करेंगे। विज्ञापन एवम सामाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन