Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: परख=प्रदर्शन मूल्यांकन समीक्षा एवम समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट राज् परियोजना कार्यलय समग्र शिक्षा के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों के 782 जिले में कक्षा तीसरी, छठवीं और नवमी पढ़ने वाले 88 हजार स्कूल के 23 लाख बच्चों का राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया जाएगा। हिन्दी- अंग्रेजी के अलावा 22 क्षेत्रीय भाषाओं में प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में तीसरी कक्षा के लिए 1202, कक्षा छठवीं 1069 और नवमी के लिए 1149 कुल 3420 विद्यालय का चयन किया गया है। यहाँ के बच्चे हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की परीक्षा देंगे। कक्षा तीसरी के लिए कुल 45 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाषा, गणित व पर्यावरण के होंगे। तीनों विषय से 15- 15 प्रश्न रहेगा, जिसे डेढ़ घंटे में हल करना होगा। छठवीं कक्षा के टेस्ट में आंशिक बदलाव है। इसमें भाषा से 15 और गणित तथा हमारे आसपास की दुनिया से 18- 18 प्रश्न पूछे जाऐंगे। कुल 51 प्रश्नों को 90 मिनट में हल करना होगा। इधर नवमी कक्षा के बच्चों को दो घंटे में भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के कुल 60 प्रश्नों को हल करना पड़ेगा।बीएड प्रशिक्षित पेशे से सरकारी स्कूल के शिक्षक थलेश ठाकुर ने बताया कि नवम्बर 2021 में एनएएस ( नेशनल एचिवमेंट सर्विस) यानि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे किया गया था। 4 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय सर्वेक्षण भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। इस बार सर्वे को परख का नाम दिया गया है। परख का फूल फार्म परफॉरमेंस असेसमेंट रिव्यू एंड एनालिसिस आफ नालेज फार होलीस्टिक डेव्हलपमेट है। हिंदी में इसका मतलब प्रदर्शन मूल्यांकन समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विशलेषण होता है। परख में पूछे जाने वाले प्रश्न उच्च स्तरीय सोच व कौशल पर आधारित होंगे। पहले यह परीक्षा ग्रेड स्पेसिफिक होती थी, अब इसमें बदलाव कर स्टेज स्पेसिफिक किया गया है। एफएलएन आधारित गतिविधिय, नवाजतन, अंगना म शिक्षा और निपुण बीजापुर जैसे शैक्षणिक नवाचारों को लागू कर बीते 2 सालों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसलिए इस बार के सर्वेक्षण में बीजापुर जिले का रेंकिग अच्छा रहने की शिक्षकों को पूरी उम्मीद है। विज्ञापन एवम सामाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन