Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: दरभा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम कोडरी छापर के हर घर में हो रही पेयजल आपूर्ति

  तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट की रिपोर्ट दरभा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम कोडरी छापर के हर घर में हो रही पेयजल आपूर्ति*   *ग्रामीणों ने जताया हर्ष और सरकार को दिया धन्यवाद*     जगदलपुर 05 दिसम्बर 2024/ ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके क्रियान्वयन से ग्रामीण के मन व शरीर को सुकून मिलने के साथ ही उनके जीवन में बदलाव आया है। वहीं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के जरिए ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी बेहतर हो रहा है। इसी क्रम में जल जीवन मिशन के द्वारा जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम कोडरी छापर के हर घर में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।   जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड दरभा के ग्राम कोडरीछापर के 69 परिवारों को नियमित तौर पर जलापूर्ति हो रही है। करीब 320 आबादी वाले इस ग्राम में 9 मीटर 10 किलोलीटर के 3 सोलर सिस्टम टंकी लगाकर 2012 मीटर पाईपलाइन के माध्यम से 69 घरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। गांव के सरपंच श्री देवराम मरकाम बताते हैं कि पहले गांव में पानी की बड़ी तकलीफ थी विशेष कर बारिश के मौसम में मार्ग किचड़ से भरा होता था और उसमें महिलाओं को पानी से भरा गुंडी लेकर पार करना बहुत कठिन होता था। कई बार पैर फिसलने के कारण गिर जाते थे। अब गांव में सभी के घरों में नल लग चुका है और हर दिन नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो रही है। किसी को पानी लेने बाहर नहीं जाना पड़ता गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं। सरपंच श्री देवराम मरकाम ने ग्राम सभा में हर घर जल उपलब्धता प्रमाण पत्र देने के दौरान ग्रामीणों को पेयजल प्रबंधन के बारे में भी अवगत कराया और जल जीवन मिशन से लाभान्वित करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं ग्रामीण महिला मंगती बाई ने स्थानीय हल्बी बोली में कहा कि घर-परिवार के कामकाज के साथ हैंडपंप से पानी भरकर लाना कष्टप्रद था। बच्चों की देखभाल और खेती-किसानी के लिए समय कम मिलता था लेकिन अब सरकार के पहल से घर में ही पेयजल सुलभ होने के फलस्वरूप महिलाओं को इस परेशानी से मुक्ति मिल गई है। मंगती बाई और अन्य महिलाओं ने सरकार की सार्थक प्रयास के लिए कृतज्ञता प्रकट किया। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9434287547  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन