: अधिवक्ता संघ नारायणपुर ने किया नव पदस्थ अपर सत्र न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का सम्मान
Thu, Jan 2, 2025
तेन सिंह ठाकुरनारायणपुर
अधिवक्ता संघ नारायणपुर ने किया नव पदस्थ अपर सत्र न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का सम्मान नारायणपुर, 02 जनवरी 2025// नारायणपुर न्यायालय में पदस्थ हरेंद्र सिंह नाग अपर सत्र न्यायाधीश नारायणपुर का जेपी देवांगन अधिवक्ता के द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया। कुमारी प्रतिभा मरकाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर का सुश्री क्षमा साहू अधिवक्ता के द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया, अधिवक्ता संघ नारायणपुर के सचिव जितेंद्र कुमार शुक्ला के द्वारा शिव प्रकाश त्रिपाठी प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर का पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया। न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागणों के मध्य बार एवं बेंच के मध्य एक दूसरे के सहयोग करते हुए सुचारु रूप से मिलकर न्यायिक कार्य किए जाने के संबंध में बातचीत व चर्चा की गई। इस सम्मान समारोह के दौरान अधिवक्ता जे.पी देवांगन, अधिवक्ता जे.एस. राठौर, अधिवक्ता श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला, अधिवक्ता विक्रम राठौर, अधिवक्ता अविनाश देवांगन, अधिवक्ता चंद्र प्रकाश कश्यप, अधिवक्ता दीपक दास, अधिवक्ता क्षमा साहू, अधिवक्ता दीपिका भंडारी, न्यायालय अधिकारीगण में एडीपीओ चंद्रशेखर राव एवं न्यायालय कर्मचारी गण उपस्थित थे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: कलेक्टर श्री मांझी को दी गई भावभीनी विदाई
Thu, Jan 2, 2025
तेन सिंह ठाकुर
नारायणपुर
कलेक्टर श्री मांझी को दी गई भावभीनी विदाई
नारायणपुर, 02 जनवरी 2025 // राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत नारायणपुर जिले के कलेक्टर श्री बिपिन मांझी को सचिव, लोक आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। समारोह के दौरान कलेक्टर श्री मांझी के कार्यकाल में जिले में हुए विकास कार्यों और उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई। उनकी कार्यशैली और नीतिगत निर्णयों को जिले के विकास में मील का पत्थर बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले ने न केवल प्रशासनिक दक्षता में सुधार किया बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास के कई नए आयाम भी स्थापित किए। कलेक्टर श्री मांझी के नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ। महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और रोजगार सृजन के लिए कई योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की गईं।समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री मांझी को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि कलेक्टर श्री मांझी के साथ काम करना प्रेरणादायक अनुभव रहा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने उनके कुशल नेतृत्व और सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, श्री गौतम पाटिल, अभयजीत सिंह मांडवी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. रोजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रविकांत ध्रुवे, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग वैशाली मरड़वाड़ डीपीएम श्री राजीव बघेल सहित जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।विज्ञापन एवम समाचारप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: अबूझमाड़ के मसपुर में कराया गया सफल संस्थागत प्रसव
Wed, Jan 1, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टअबूझमाड़ के मसपुर में कराया गया सफल संस्थागत प्रसव
अबु
झमाड़ के मसपुर में कराया गया सफल संस्थागत प्रसव
शासन-प्रशासन के प्रयासों से सुदूर अंचलों में पहुंच रही सुविधाएंजूरी उसेंडी को मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ नारायणपुर, 01 जनवरी 2025// जिले के ओरछा विकासखंड के अंतर्गत स्थित मसपुर, एक सुदूर और दुर्गम क्षेत्र है। यहां के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशान में जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित कर राज्य सरकार के नियद नेल्लानार योजनांतर्गत जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीणों का उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर अंचलों तक पहुंचाने के इसी क्रम में 11 दिसंबर को मसपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में श्रीमती जूरी उसेंडी का सफल संस्थागत प्रसव कराया गया। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार:- श्रीमती जूरी उसेंडी को पिछले नौ महीनों से स्थानीय एएनएम द्वारा नियमित रूप से ट्रैक किया जा रहा था। इस दौरान उन्हें चार एएनसी (एंटीनेटल केयर) जांच कराई गईं और संस्थागत प्रसव के महत्व को समझाते हुए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास से जूरी का सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। प्रसव के बाद जूरी और उनका नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। नवजात को बीसीजी, हेपेटाइटिस बी और पोलियो की ‘ओ’ खुराक जैसे सभी आवश्यक टीके लगाए गए। जननी सुरक्षा योजना का लाभ:- सफल प्रसव के बाद जूरी उसेंडी को जननी सुरक्षा योजना के तहत् 1,400 रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। यह योजना मातृ और शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए संचालित है। दुर्गम क्षेत्र में सरकार की उपस्थिति:- मसपुर जैसे सुदूर क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता शासन और प्रशासन की उपस्थिति और जिम्मेदारी को दर्शाता है। स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों के प्रयासों ने न केवल जूरी के प्रसव को सुरक्षित बनाया बल्कि ग्रामीणों के बीच सरकारी योजनाओं के प्रति भरोसा भी बढ़ाया।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084