Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: प्रधानमंत्री आवास योजना से रवींद्र पाण्डे का पक्का मकान बनाने का सपन हुआ साकार

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट प्रधानमंत्री आवास योजना से रवींद्र पाण्डे का पक्का मकान बनाने का सपन हुआ साकार   विष्णु के सुशासन में एक ही परिवार को मिल रहा विभिन्न योजनाओं का लाभ   नारायणपुर, 02 दिसम्बर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए दृढ़संकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान करती है। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में गरीब परिवारों को उनका खुद का पक्का मकान मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की इसी पहल से नारायणपुर जिले के कुम्हारपारा निवासी श्री रवीन्द्र पांडे एवं बड़े भाई श्री काशीराम पाण्डे का पक्का मकान बनाने का सपना साकार हुआ है। श्री रवीन्द्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने पुराने दिनों की कठिनाइयों को याद करते हुए बताया कि पहले कच्चे घरों में रहना काफी तकलीफदायक था। मौसम के अनुसार विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था, कभी छत टपकती थी तो कभी ठंड से रात भर नींद पूरी नहीं होती थी। अब पक्का मकान मिलने से उनकी ये समस्याएं दूर हो गई हैं। उनके परिवार में उनके बड़े भाई और उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत् पक्का मकान बना है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रुपए, उज्जवला योजना के तहत् गैस कनेक्शन मिला है। श्री रवीन्द्र ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ पहुंचाने के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिससे वें लोग बिना परेशानियों का अपना जीवन व्यतीत कर सकें। आज इस योजना का लाभ सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने इस योजना के माध्यम से कई परिवारों की जिंदगी को बदल दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल लोगों को आवास प्रदान करती है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर जीवन जीने का अवसर भी देती है। यह योजना प्रदेश में उन सभी लोगों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है जो अपने घर का सपना देख रहे हैं। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन