Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: महतारी वंदन योजना का मिल रहा लाभ 10वीं किस्त जारी

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट महतारी वंदन योजना से संवरी सलाम के जीवन में आया खुशहाली   महतारी वंदन योजना का मिल रहा लाभ 10वीं किस्त जारी   नारायणपुर, 05 दिसम्बर 2024 // छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में समानता का अधिकार देना है। इस योजना का लाभ ग्राम बिंजली के निवासी संवरी सलाम के जीवन में महतारी वंदन योजना से महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है। संवरी सलाम जिनके पति दयाराम सलाम भी इस परिवार के सदस्य हैं, महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। संवरी और उनके परिवार को इस योजना के तहत हर महीने 1000 रूपये की वित्तीय सहायता मिलती है। यह राशि उनके परिवार के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है, खासकर आर्थिक तंगी के समय संवरी सलाम बताती हैं कि वह मजदूरी और खेती करके अपने घर का खर्चा चलाती थी, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिली यह राशि अब उनके लिए घर चलाने में काफी मददगार साबित हो रही है। संवरी ने बताया कि इस योजना ने हमारी ज़िन्दगी में एक नई उम्मीद जगा दी है। अब हम अपनी रोज़मर्रा की जरूरतें बिना किसी तनाव के पूरी कर पा रहे हैं। संवरी बताती है कि महतारी वंदन की 10वीं किस्त की राशि उनके खाते में हास्तातंरित हो गया है। संवरी सलाम और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस योजना को लागू किया। इससे न केवल हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि हमें आत्मनिर्भर बनने का भी मौका मिला है।   महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के महिलाओं को मासिक 1000 रूपये की राशि दी जाती है, जिससे वे अपने परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ अन्य सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा सकती हैं। इस योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और उनकी सामाजिक स्थिति को भी बेहतर किया है। संवरी सलाम जैसे कई परिवारों के लिए यह योजना एक वरदान साबित हो रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है, और वे अब समाज में अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। यह योजना महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का एक रास्ता है, जो उन्हें समाज में सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अवसर प्रदान करती है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवारों के लिए और समाज के लिए एक मजबूत स्तंभ बन रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में यह योजना छत्तीसगढ़ की माताओं के जीवन में खुशहाली के साथ ही चिंता मुक्त हो रही है। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन