Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: करें योग-रहें निरोग, योग हमारे देश की पुरातन विधा है- विधायक श्री किरण देव *ग्यारहवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योग*

Ten Singh Thakur

Sat, Jun 21, 2025
आर्ष ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर करें योग-रहें निरोग, योग हमारे देश की पुरातन विधा है- विधायक श्री किरण देव *ग्यारहवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योग* जगदलपुर 21 जून 2025/ ग्यारहवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ’ योग संगम और हरित योग थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक श्री किरण देव शामिल हुए। इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि करें योग-रहें निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें। भारत वर्ष की पुरातन विधा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कसरत के रूप में पहचान मिली है। आज पूरे विश्व सहित प्रदेश के सभी जगहों पर योगाभ्यास किया जा रहा है।इस दौरान विधायक श्री देव ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत स्टेडियम परिसर में पौधरोपण भी किया । इस योगाभ्यास कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डे, पार्षद श्री वेद प्रकाश और जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधि, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, बहु संख्या में योगाभ्यास करने वाले नागरिक उपस्थित थे। जिले के विभिन्न विकासखंड मुख्यालय स्कूलों, आश्रम-छात्रावास सहित ग्राम पंचायत स्तर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया। विकासखंड लोहांडीगुड़ा के चित्रकोट जलप्रपात के समीप आयोजित योगाभ्यास में विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोगों ने योग किया । आर्ष ठाकुर राज्य प्रमुख छत्तीसगढ़ 8815904067

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन