Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, जगदलपुर में छात्र परिषद् अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

Ten Singh Thakur

Sat, Jul 5, 2025
आर्ष ठाकुर की रिपोर्ट पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, जगदलपुर में छात्र परिषद् अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, जगदलपुर में सत्र 2025–26 के लिए छात्र परिषद् अलंकरण समारोह का आयोजन दिनांक 05/07/2025,शनिवार को पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस समारोह का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और अनुशासन की भावना को विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के यशस्वी प्राचार्य श्री राज कुमार आसनानी द्वारा नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को बैज प्रदान कर एवं सैशे पहनाकर उन्हें उनके पद एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई | इस अवसर पर निम्नलिखित छात्र-छात्राओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं : विद्यालय कप्तान: राहुल सिन्हा एवं अमीषा गुप्ता विद्यालय उप-कप्तान: ऋषभ आसनानी एवं समृद्धि साहा सांस्कृतिक कप्तान: मुस्कान सिंह एवं भावेश कुमार खेल कप्तान: रजनीश एवं सुहाना सरकार अनुशासन कप्तान: शेख रेहान एवं तनिशा विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी नव नियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व एक जिम्मेदारी है, जिसे निष्ठा, समर्पण और सेवा की भावना से निभाना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपेक्षा की कि वे अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने साथियों का मार्गदर्शन करें। समारोह का संचालन विद्यालय की शिक्षिका नंदिनी साहा द्वारा किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाये ,छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे । आर्ष ठाकुर राज्य प्रमुख छत्तीसगढ़ 8815904067

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन