Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर : अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी की उपस्थिति में धान उपार्जन केंद्र माहका में हुआ शुभारंभ

Ten Singh Thakur

Sat, Nov 15, 2025

अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी की उपस्थिति में धान उपार्जन केंद्र माहका में हुआ जिले मे आज से धान खरीदी शुरू।

छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के अनुसार जिले समेत प्रदेशभर में 15 नवम्बर, दिन शनिवार से धान खरीदी शुरू हो गई है, जिसके तहत् नारायणपुर जिले में अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी की उपस्थिति में धान खरीदी का धान उपार्जन केन्द्र माहका में शुभारंभ किया गया। जिले में 09 समितियां और कुल 17 उपार्जन केंद्र बनाए गए है। धान खरीदी का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रशासन द्वारा नए डेटा एंट्री ऑपरेटरों की भी नियुक्ति की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में लगभग 11 हजार 545 किसान पंजीकृत हैं तथा वर्ष 2025-26 में 04 लाख 12 हजार क्विंटल धान खरीदी करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक श्री विक्रम उसेंडी द्वारा धान उपार्जन केंद्र माहका पहुंचकर किसानों को फूलमाला व गमछा पहनाकर स्वागत किया गया, जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक श्री उसेंडी ने धान खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों को सरकार की धान खरीदी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने धान के साथ-साथ अन्य फसलों का भी उत्पादन करने की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने दलहन तिलहन के फसलों का भी समर्थन मूल्य में खरीदी करने का योजना बनाया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने भी किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रतापसिंह मंडावी, जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष मंगरुराम नूरेटी, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, सीईओ जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी सहित जिला खाद्य अधिकारी अलाउद्दीन खान, सहकारिता बैंक के नोडल अधिकारी प्रतिक अवस्थी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद थे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन