Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

अमित कर्मकार कोंडागांव : विधायक सुश्री उसेण्डी ने मुलमुला से धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ

Ten Singh Thakur

Sat, Nov 15, 2025

विधायक सुश्री उसेण्डी ने मुलमुला से धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ

कोंडागांव, 15 नवंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025 अंतर्गत जिले के मुलमुला धान खरीदी केन्द्र से बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम मुलमुला स्थित उपार्जन केन्द्र में विधायक सुश्री उसेण्डी ने धान बेचने वाले किसान को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही उनका शाल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित रहीं।

विधायक सुश्री उसेण्डी ने कार्यक्रम धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया हैं और पारदर्शी ढंग से धान खरीदी हेतु सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा किसान आर्थिक रूप से संपन्न हों, इसके लिए किसानों के हित में किसान्न किसान निधि योजना सहित कई योजनाएं संचालित है। आप सभी इसके प्रति जागरूक हों और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 15 नवंबर से शुरू हो गई। इसी क्रम में जिले के 67 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य का प्रारंभ हो गया है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शासन द्वारा ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान अपने घर पर ही मोबाईल एप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, जनपद सदस्य श्रीमती लालमती देवांगन, श्री जीतु सुराना एवं विभिन्न गांव के सरपंचगण सहित एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, खाद्य अधिकारी श्री नवीन चंन्द्र श्रीवास्तव, सहकारिता विभाग के अधिकारी अधिकारी सहित खरीदी केन्द्र के समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन