Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: जिले की रेस्क्यू टीम ने कर्नाटक से 14 बंधक श्रमिकों को कराया मुक्त

  तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर जिले की रेस्क्यू टीम ने कर्नाटक से 14 बंधक श्रमिकों को कराया मुक्त   श्रमिकों को 03 लाख 28 हजार रुपए से अधिक मजदूरी राशि का करवाया गया भुगतान     जगदलपुर 11 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिले की रेस्क्यू टीम द्वारा कर्नाटक राज्य से बस्तर जिले के 14 बंधक श्रमिकों को मुक्त कराया गया, साथ ही इन श्रमिकों को 03 लाख 28 हजार 500 रुपए मजदूरी राशि का भी भुगतान करवाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त सभी श्रमिकों को जगदलपुर लाया गया। श्रम पदाधिकारी जगदलपुर ने इस बारे में बताया कि कलेक्टर श्री हरिस एस के समक्ष गत 04 नवम्बर 2024 को आवेदक श्री टोरका पिता देवा द्वारा शिकायत प्रस्तुत किया गया कि ग्राम नैननार तहसील तोकापाल थाना कोडेनार तथा ग्राम बिसपुर तहसील दरभा थाना पखनार के कुल 10 श्रमिकों को श्री भरत पिता स्वर्गीय लिटी के द्वारा मक्का एवं अंगूर तोड़ने के बहाने ग्राम बबलेश्वर विजयापुरा कर्नाटक में बंधक बनाया गया है। कलेक्टर श्री हरिस द्वारा उक्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर 05 सदस्यीय रेस्क्यू दल गठित कर 30 नवम्बर 2024 को दल कर्नाटक के लिए रवाना किया गया। उक्त रेस्क्यू दल ने कर्नाटक पहुंचकर श्रमिकों को रेस्क्यू कर 14 श्रमिकों को ग्राम बबलेश्वर विजयापुरा से अवमुक्त कराते हुए श्रमिकों के लंबित कुल 03 लाख 28 हजार 500 रुपए का भुगतान भुगतान करवाया गया। इन श्रमिकों को अवमुक्त करवाने के पश्चात सकुशल जगदलपुर लाया गया। विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन