Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

: गौ रक्षक दल ने गौ मांस बेचने वालों को पकड़ा , सौंपा पुलिस को 

तेन सिंह ठाकुर गौ रक्षक दल ने गौ मांस बेचने वालों को पकड़ा , सौंपा पुलिस को नारायणपुर_नारायणपुर जिले के नगरीय क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर में गौ हत्या करके गौ मांस बेचने वाले लोगों को स्थानीय गौ रक्षक दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा ज्ञात हो कि, नारायणपुर के शांति नगर क्षेत्र में ज्ञान ज्योति शाला के पीछे सोमरू के मकान के आंगन में गौ मांस की बिक्री की जाने की सूचना गौ रक्षक दल को प्राप्त हुई जिस पर तत्काल वहां पहुंचकर उनकी घेरा बंदी की गई ताकि वे लोग ना भाग सकें और पुलिस अधिकारी एसडीओपी को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला सही पाया और कार्यवाही करते हुए उक्त अपराधियों पर धारा 173 बीएनएस अंतर्गत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5 एवं 10 लगाते हुए एफआईआर करके गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों में सोमारू, सुरजू तथा आयतु निवासी पातुरबेड़ा सम्मिलित थे। इस घटना के संबंध में गौ सेवा दल नारायणपुर ने थाना प्रभारी को लिखित में पत्र जारी करते हुए लिखा है कि, इस कार्य में और लोगों के शामिल होने की संभावना है तथा कोई गिरोह गौ हत्या करके मांस बेचने का कार्य कर सकते हैं जिससे जिले में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश हो सकती है अतः इन अपराधियों से शख्त पूछताछ करके आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन