Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

तेन सिंह ठाकुर : मुठभेढ में 27 लाख रूपये के ईनामी 06 कुख्यात माओवादी ढेर ।

Ten Singh Thakur

Fri, Nov 14, 2025

मुठभेढ में 27 लाख रूपये के ईनामी 06 कुख्यात माओवादी ढेर ।

बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में DKSZCM पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी के इंचार्ज DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना, DVCM उर्मिला, DVCM मोहन कड़ती और पश्चिम बस्तर डिवीजन के 50-60 माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं एसटीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या मे हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किए गए।मुठभेड़ कांदुलनार- कचलारम के जंगलों में हुई । मुठभेड़ के परिणाम से पश्चिम एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन के सैनिक/राजनितीक/अर्बन/सप्लाई नेटवर्क को गहरा आघात पहुचा है ।*

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि नेशनल पार्क क्षेत्र के कांदुलनार, कचलारम एवं गुज्जाकोंटा के जंगलों में SZCM पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी के इंचार्ज DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना, DVCM उर्मिला, DVCM मोहन कड़ती और पश्चिम बस्तर डिवीजन के 50-60 माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना पर सर्च अभियान शुरू किया गया । इस अभियान के दौरान 11/11/2025 के सुबह 10.00 बजे से DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा एवं STF की सयुंक्त टीमों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 06 माओवादी के शव, ऑटोमैटिक हथियार इंसास, 9mm कार्बाइन, .303 रायफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है ।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुन्दरराज पट्टलिंगम ने बताया कि बस्तर में पुलिस, सुरक्षा बल तथा अन्य हितधारकों के द्वारा बेहतर आपसी समन्वय और सहयोग के माध्यम से, क्षेत्र में बचे हुए कुछ अंतिम नक्सली ठिकानों को समाप्त करने के लिए अपने अभियानों को और अधिक तेज़ और प्रभावी बना रही है। आईजी बस्तर ने यह भी उल्लेख किया कि ये सतत अभियान सरकार, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता के उस सामूहिक संकल्प को दर्शाते हैं, जिसके तहत क्षेत्र से वामपंथी उग्रवाद जैसी दशकों पुरानी समस्या को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य माओवादियों के प्रभाव से दूरस्थ क्षेत्रों को मुक्त कराना, शांति एवं सुशासन की पुनर्स्थापना करना और समग्र एवं समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। बस्तर संभाग अंतर्गत विगत 20 महिने में संचालित नक्सल विरोधी अभियान में अब तक अनेक Central Committee Members, DKSZC Member, PLGA Cadres सहित कुल 447 माओवादी कैडर्स के शव बरामद की गई । श्री सुन्दरराज पट्टलिंगम ने पुनः दोहराया कि "हमारा लक्ष्य स्पष्ट है — एक शांतिपूर्ण और नक्सल-मुक्त बस्तर। वर्तमान परिस्थितियों में माओवादी संगठन पूरी तरह से घिर चुका है और अब उसके पास हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के अलावा कोई अन्य विकल्प शेष नहीं रह गया है।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन