: बचेली क्षेत्र में चाकू बाजी करने वाले दो आरोपियों को गिर0 कर पुलिस ने भेजा गया जेल*
Tue, Mar 11, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
थाना:बचेलीजिला:द.बस्तर दंतेवाड़ादिनांक:11.03.2025 *असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही जारी* *बचेली क्षेत्र में चाकू बाजी करने वाले दो आरोपियों को गिर0 कर पुलिस ने भेजा गया जेल* संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बचेली के अपराध क्रमांक 11/2025 के प्रकरण में घटना दिनांक 24.02.2025 को दोपहर करीबन 12-00 बजे बचेली होटल हिलटॉप के पास आरोपी किशोर एवं ईश्वर सोनानी दोनो भाईयो के द्वारा प्रार्थी विक्की कश्यप निवासी किरन्दुल को पुरानी विवाद को लेकर प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर आरोपीगण घटना दिनांक से फरार थे जिस पर थाना बचेली पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव राय जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन दंतेवाड़ा तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चंद्रा, किरन्दुल के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिर0 करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियो के पतासाजी हेतु लगातार जिला बीजापुर व शरहदी जिलो में दबिश देकर पता तलाश किया गया एवं पता तलाश हेतु मुखबीर लगाये गये जो दिनांक 10-03-2025 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि दोनो सातिर अपराधी से पुराना मार्केट बचेली तरफ घूम रहे है जिस पर तत्काल टीम बनाकर दबिश देकर घेराबंदी कर उक्त आरोपियो को पकड़ा गया एवं उनसे घटना में प्रयुक्त 02 नग लोहे की चाकू एवं एक मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपीगण सातिर अपराधी है । थाना बचेली पुलिस द्वारा सातिर अपराधियो पर नकेल कसने एवं होली त्यौहार नजदीक होने एवं गुंडा बदमाश एवं आसामजिक तत्वो पर कार्यवाही लगातार कार्यवाही जारी रहेगी । दिनांक 10.03.2025 को आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।अपराध क्रमांक :- 11/2025धारा :- 126(2), 296, 351(3),115(2),109,3(5) बीएनएसनाम आरोपीगण :- 01- किशोर सोनानी पिता मनोज सोनानी उम्र 32 वर्ष,02- ईश्वर सोनानी पिता मनोज सोनानी उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी पुराना मार्केटबचेली, थाना बचेली, जिला दंतेवाड़ा।जप्त मसरूका :- 01- घटना में प्रयुक्त दो नग चाकू02 – एक नग सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्र. CG18N0125 कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :-निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव थाना प्रभारी बचेली,उनि.- रूपेश नारंग,सउनि. - प्रहलाद निर्मल,प्रधान आरक्षक - अनिल भोई,आरक्षक- अजीत पैकरा, सहदेव वेक, डमरूधर कश्यप, हीरा रात्रेजिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न*
Mon, Mar 10, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न**जनजाति ग्रामों के सार्वभौमिक उत्थान के लिए योजनाओं का धरातलीय क्रियान्वयन कर लक्ष्य प्राप्ति तक पहुचाएं-सांसद बस्तर श्री कश्यप*दंतेवाड़ा, 10 मार्च 2025। बस्तर सांसद लोकसभा श्री महेश कश्यप की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विकास कार्यों की अत्यावश्क व प्राथमिकता के कार्यों की स्वीकृति पर चर्चा की गई। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के पहल से जिले में बेहतर कार्य हुए हैं। अतः सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य कर जिले को प्रगति की ओर अग्रसर करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दन्तेवाड़ा जिला हर दृष्टि से संपन्न क्षेत्र है परन्तु पूर्व में दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण जिले के कई क्षेत्र पिछड़ गए है। अतः ऐसे लक्षित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाना हम सब का कर्तव्य है। इसके अलावा जो लोग वापस मुख्यधारा से जुड़ रहे है उनके सामाजिक एवं आर्थिक पुनर्वास की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। और उन्हें खुशी है कि प्रशासन द्वारा ऐसा पहल किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने धरती आबा जनजाति ग्राम आदर्श, उत्कर्ष अभियान योजना का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र शासन द्वारा जनजाति ग्रामों के सार्वभौमिक उत्थान के लिए इस योजना को प्रारंभ करने के साथ-साथ बजट भी निर्धारित किया गया है। जिसमें 18 विभागों की विशेष योजनाएं संचालित होगीं। इस योजना के दायरे में बस्तर संसदीय क्षेत्र के 14 सौ ग्राम आएगें। अतः संबंधित विभागों का दायित्व होगा कि वे अपनी योजनाओं को धरातलीय क्रियान्वयन कर योजना को लक्ष्य प्राप्ति तक पहुचाएं।इसके साथ ही बैठक में एजेंडा अनुसार चालू वर्ष में मनरेगा के स्वीकृत कार्यों के भौतिक वित्तीय प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कार्यरत बीसी सखी, की अद्यतन स्थिति, बैंक लिंकेज की प्रगति, लखपति दीदी योजना अन्तर्गत लक्ष्य एवं प्राप्ति, जिला स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत लक्ष्य की प्राप्ति, जिले में छ.ग स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अन्तर्गत नये ट्रांसफार्मर की स्थापना, मोबाइल टावरों का ऊर्जीकरण के.व्ही. सबस्टेशन निर्माण, नियद नेल्लानार योजना विद्युतीकरण, आदिवासी विकास विभाग अन्तर्गत छात्रावास, आश्रम सुविधा,भोजन सहाय योजना, छात्रगृह योजना, विशेष शिक्षण केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, रबी क्षेत्राच्छादन अन्तर्गत बीज उपलब्धता, भण्डारण, वितरण,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रगतिरत सड़के, के अलावा महिला बाल विकास, उद्यानिकी शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों से संबंधित योजनाओं का भी गहन समीक्षा की गई। बैठक के अंत में सांसद श्री कश्यप ने कहा कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की आगामी बैठक में लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के लिए विभाग अभी से रणनीति बनाए। साथ ही कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि बैठक में दिए गए निर्देशानुसार सभी विभाग कार्य करेंगे जिसकी समय सीमा की बैठक में नियमित रूप से समीक्षा की जावेगी। बैठक के अंत में सड़क सुरक्षा समिति के एजेंडे के तहत यातायात व सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर भी समीक्षा की गई। इसके अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हांकन करने, नशे में वाहन चालकों पर कार्यवाही, कैमरे को दुरुस्त कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कंुजाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, एवं विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: विधुत आपूर्ति अवरोध होने से एक्शन मोड मे पार्षद
Sun, Mar 9, 2025
विधुत आपूर्ति अवरोध होने से एक्शन मोड मे पार्षद
बता दें कि सपथ ग्रहण के पूर्व वार्ड 6 व 7 पार्षद एक्शन मोड मे दिखेविधुत आपूर्ति के अवरोध होने से वॉर्ड क्रमांक 6 व 7 मे पानी की किल्लत हुई वार्ड वाशी सुबह से परेशान थे, पार्षद संजय नंदी पार्षद व कमलापति मिश्रा ने संज्ञान लेकर नगर पालिका के सहयोग से 36 टैंकर पानी सुबह 6 बजे से रात्री 8बजे तक पानी की आपूर्ति होती रही, वही पानी टंकी बखरूपारा के पास का ट्रांसफार्मर के खराब होने से पार्षदों द्वारा तत्काल विद्युत विभाग से सम्पर्क कर नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई गई है, ज्ञात हो कि रात मे 1मोटर पु:न खराब होनेपर तत्काल नगर पालिका के संज्ञान मे लाया गया, कार्य प्रगति पर है, पार्षदों की इस तत्परता से वॉर्ड वाशी काफी खुश नजर आए।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084