: नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ , लाल आतंक को करारा चोट। बीजापुर से 26 तथा कांकेर से 4 कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद l
Thu, Mar 20, 2025
तेन सिंह ठाकुर बीजापुर
नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ , लाल आतंक को करारा चोट।बीजापुर से 26 तथा कांकेर से 4 कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद lएक जवान भी खोया ।मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद भी बरामद l DRG Bijapur/STF/DRG Sukma/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF के संयुक्त बल बीजापुर ऑपरेशन का हिस्सा थे lकांकेर ऑपरेशन में DRG Kanker/Bastar Fighters/BSF के संयुक्त बल ऑपरेशन का हिस्सा थे l मुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है l मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle Rifle, .303 Rifle, रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l मुठभेड़ में Bijapur DRG के जवान राजू ओयम शहीद हो गया l
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 78 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया किजिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अण्ड्री के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/डDRG सुकमा /सीआरपीएफ पार्टी रवाना हुई थी। अभियान के दौरान दिनांक 20/03/2025 के प्रातः लगभग 07:00 बजे से डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही । मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर कुल 26 हार्डकोर वर्दीधारी माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ । मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, . 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, BGL launcher हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l मुठभेड़ में Bijapur DRG के जवान राजू ओयम (ग्राम - बोड़गा , PS भैरमगढ़, District Bijapur) शहीद हो गया l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला द्वारा बताया गया कि दिनांक 20.03.2025 को जिला कांकेर-नारायणपुर के सरहदी क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना पर DRG Kanker/Bastar Fighters/BSF की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान प्रातः छोटेबिटिया थाना क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा, कुरूषकोड़ो एवं पांगुर के बीच जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच प्रातः लगभग 08:00 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही l मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 04 माओवादियों के शव व आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है। सर्च अभियान जारी है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है l पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF//Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। मुठभेड़ की संबंध में विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी ।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
:
Thu, Mar 20, 2025
तेन सिंह ठाकुर बीजापुरबस्तर संभाग में आज दिनांक 20/03/2025 को अब तक कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद l बीजापुर मुठभेड़ में अब तक कुल 26 नक्सलियों के शव बरामद कांकेर मुठभेड़ में अब तक कुल 04 नक्सलियों के शव बरामद मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद भी बरामद l DRG Bijapur/STF/DRG Sukma/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF के संयुक्त बल बीजापुर ऑपरेशन का हिस्सा थे l कांकेर ऑपरेशन में DRG Kanker/Bastar Fighters/BSF के संयुक्त बल ऑपरेशन का हिस्सा थे lमुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है l* मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle Rifle, .303 Rifle, रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l मुठभेड़ में Bijapur DRG के जवान राजू ओयम शहीद हो गया l पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 78 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया किजिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अण्ड्री के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/डDRG सुकमा /सीआरपीएफ पार्टी रवाना हुई थी। अभियान के दौरान दिनांक 20/03/2025 के प्रातः लगभग 07:00 बजे से डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही । मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर कुल 26 हार्डकोर वर्दीधारी माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ । मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, . 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, BGL launcher हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l मुठभेड़ में Bijapur DRG के जवान राजू ओयम (ग्राम - बोड़गा , PS भैरमगढ़, District Bijapur) शहीद हो गया l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला द्वारा बताया गया कि दिनांक 20.03.2025 को जिला कांकेर-नारायणपुर के सरहदी क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना पर DRG Kanker/Bastar Fighters/BSF की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान प्रातः छोटेबिटिया थाना क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा, कुरूषकोड़ो एवं पांगुर के बीच जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच प्रातः लगभग 08:00 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही lमुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 04 माओवादियों के शव व आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है। सर्च अभियान जारी है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है l पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF//Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। मुठभेड़ की संबंध में विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी ।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पहुंचे दंतेवाड़ा, विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण*
Thu, Mar 20, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पहुंचे दंतेवाड़ा, विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण* *राज्य मानवधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गिरधारी नायक ने शासकीय संप्रेक्षण गृह बालक, जिला जेल, जिला अस्पताल, सिटी थाना, वृद्धाश्रम एवं सक्षम विद्यालय जावांगा का किया निरीक्षण* दंतेवाड़ा, 20 मार्च 2025। राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गिरधारी नायक ने द्वारा जिले में संचालित शासकीय संप्रेक्षण गृह बालक दंतेवाड़ा का निरीक्षण किया गया। इसमें संस्था में विधि से संघर्षरत कुल 11 बच्चे उपस्थित थे, उन्होंने संस्था में बच्चों से चर्चा कर प्राप्त उन्हें मिल रही सुविधा, बच्चों के प्रकरण, केस के संबंध में जानकारी ली गई।बच्चों को अपराध के रास्ते को छोड़ अच्छी शिक्षा प्राप्त करने, नियमित विद्यालय जाने हेतु सलाह दिया गया,संस्था के निरीक्षण में किचन में बच्चों के लिए बन रहे भोजन का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जिला जेल दंतेवाड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदी बैरकों, पाकशाला, स्नानागार, शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदी बैरकों में जाकर बंदियों से व्यवस्था की जानकारी ली गई तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षण, आजीविका कौशल विकास प्रशिक्षण, बंदियों के प्रकरणों के संबंध में जानकारी, बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।जिला प्रशासन के सहयोग से बंदियों को प्रदाय किये जा रहे आजीविका कौशल विकास प्रशिक्षण एवं डिजीटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्य को सराहा गया एवं जेल में परिरूद्ध बंदियों को मुख्यधारा से पुनः जोड़ने हेतु एक अच्छी पहल बताया गया।जेल अधिकारियों से ईलाज हेतु किये जा रहे व्यवस्था, जेल में आत्महत्या के प्रकरणों के संबंध में, नक्सली प्रकरणों में परिरूद्ध बंदियों एवं उनकी रिहाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्याओं से भी वे रूबरू हुये। उन्होंने जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा का भी अवलोकन किया गया और वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा।*जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण*श्री नायक ने आज जिला चिकित्सालय में ओपीडी, हमर लैब, ब्लड बैंक, शव विच्छेदन गृह, रसोई कक्ष का निरीक्षण किया एवं संतुष्टि जाहिर की।निरिक्षण के दौरान माँ दंतेश्वरी समन्वय समिति द्वारा संचालित समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त वृद्धाश्रम हारम का आकस्मिक निरिक्षण किया। जिसमें कुल 10 वृद्धजन जिसमें 6 महिला एवं 4 पुरुष हितग्राही हैं। यहां शयनकक्ष, रसोई कक्ष का अवलोकन तथा हितग्राहियों से वृद्धाश्रम आने का कारण सहित रहने और भोजन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की एवं साफ सफाई और व्यवस्था से ख़ुशी जाहिर की।एजुकेशन सिटी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का बाधारहित आवासीय परिसर, सक्षम -2 जवांगा का आकस्मिक निरीक्षण भी उन्होंने किया।दिव्यांग बच्चों के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन एवं बच्चों के सर्वाँगीण विकास हेतु संस्था में किये जा रहे शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक क्रियाकालापों की सराहना भी की। इस अवसर पर डीएमसी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, खाद्य अधिकारी, सहायक परियोजना समन्वयक, सक्षम 1 एवं 2 के अधीक्षक से जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, संयुक्त संचालक श्री मनीष मिश्र, डिप्टी कलेक्टर श्री मूलचंद चोपड़ा, जेल अधीक्षक श्री जी.एस.शोरी,अन्य विभाग के जिलाधिकारीगण उपस्थित थेजिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169