: *मुठभेड़ में कुल 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद l*
Tue, Mar 25, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*दंतेवाड़ा मुठभेड़*
*दिनांक 25/03/2025*
Update @ 1500 hrs*
🔷 *मुठभेड़ में कुल 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद l* 🔷 *25 लाख ईनामी माओवादी DKSZCM सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी मुठभेड़ में मारा गया l* 🔷 *INSAS राइफल, 303 राइफल & अन्य हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया l* 🔷 *बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 100 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैंl* ⚫ पुलिस अधीक्षक ज़िला दंतेवाड़ा श्री गौरव राय द्वारा बताया गया कि ज़िला दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा तथा इकेली के सरहदी क्षेत्र में नक्सल कैडरों की उपस्थिति के आसुचना के आधार पर माओवादी विरोधी अभियान पर दंतेवाड़ा DRG& Bastar Fighters के टीम निकली थी। ⚫ अभियान के दौरान आज दिनांक 25/03/2025 के सुबह 08 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई। ⚫मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए l ⚫ प्रारंभिक तौर पर एक माओवादी की पहचान DKSZCM (Dandakarnya Special Zonal Committee Member) सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली (25 लाख ईनामी) निवासी वारंगल जिला तेलंगाना के रूप में हुई है। ⚫ अन्य दो माओवादियों की पहचान कार्यवाही की जा रही है l⚫ मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल,12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री & दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी मौके से बरामद किया गया l ⚫ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है । वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 83 दिनों में कुल 100 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l ⚫ पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि आस पास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है । ⚫ विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद पृथक से दी जाएगी lजिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: पंचायत सचिव हड़ताल पर काम काज ठप
Tue, Mar 25, 2025
तेन सिंह ठाकुरपंचायत सचिव हड़ताल पर काम काज ठप[video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/03/video_20250324_115532-1.mp4"][/video]जिले भर के पंचायत सचिव अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल मे हैं आज हड़ताल का 9दिन है। सचिव संघ ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते बताया की भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र मे मोदी की गारंटी को लागु करने की बात कही थी चुनाव के समय तथा 100 दिनों के अंदर सचिव संघ की मांग को पुरा करेगें कहा था किंतु 250 दिन से ज्यादा होने पर भी अपनी घोषणा पत्र अमल में नहि लाया है lप्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: जिले में एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न*
Mon, Mar 24, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*जिले में एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न*दंतेवाड़ा, 22 मार्च 2025। एनएमडीसी डीएवी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के परिसर में यूथ हब-दंतेवाड़ा के सहयोग से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में विगत दिवस एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वरोजगार और नवाचार को बढ़ावा देना था, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकें।भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रोजेक्ट लीड, श्री रवि कान्त भारती ने कार्यक्रम के दौरान वर्तमान परिदृश्य में सरकारी नौकरियों की सीमित उपलब्धता और बढ़ती बेरोजगारी को एक गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर उन्हें अपने व्यवसाय का स्वामी बनने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने स्टार्टअप और नवाचार की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए, प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन की अनिवार्यता पर जोर दिया।कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं में से एक एनएमडीसी डीएवी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि अध्ययनरत छात्रों के लिए उद्यमिता आर्थिक समृद्धि का मूलमंत्र है। ऐसे कार्यक्रम न केवल युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें नवाचार और आर्थिक स्वतंत्रता के अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की समन्वयक, सुश्री हेमलता ने कार्यक्रम में बताया कि छत्तीसगढ़ में युवाओं और महिलाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रतिभागियों से इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर अपने स्वयं के व्यवसाय स्थापित करने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में 90 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साथ ही उन्हें व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, मार्केटिंग, डिजिटल टूल्स, सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न व्यावसायिक अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169