: बारसूर 195 वी बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस
Sat, Jun 21, 2025
बारसूर 195 वी बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया योग दिवस
बारसूर। देश दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के सभी राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के प्रवेश द्वार पर तैनात दंतेवाड़ा जिले में भी 195 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारियों और जवानों ने योग किया. CRPF जवानों और अधिकारियों ने किया योग21 जून 2025 को CRPF 195 बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने ‘ स्वास्थ्य मानसिक , चेतना को बढ़ाने के लिए’ योगाभ्यास किया. जवानों ने सामूहिक योग किया. इस मौके पर विक्रांत वर्मा ,द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन), राजकुमार असिस्टेंट कमाण्डेन्ट, संजीव कुमार असिस्टेंट कमांडेंट ,डां वागीश त्रिपाठी एस एम एस 195 बटालियन ने अपने योग के महत्व के बारे में समझा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 21 जून इसलिए चुना गया क्योंकि यह उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है और इसे आध्यातिम दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. योग हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक रूप से भी स्थिर करता है. यह चिन्ता, थकान और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. आज की जीवनशैली में हम भागदौड़, तनाव और बुरी आदतों की वजह से अस्वस्थ हो रहे हैं. योग CRPF के जवानों के तनाव, थकान और बीमारियों से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. योग एक ऐसी प्राचीन भारतीय विद्या है, जो हमें प्राकृतिक और स्वस्थ जीवन जीने की राह हमेशा दिखाती है.जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर
7000297169
: राशन दुकान मे लगी लम्बी लम्बी कतारें
Sat, Jun 21, 2025
तेन सिंह ठाकुर रिपोर्ट जगदलपुर
राशन दुकान मे लगी लम्बी लम्बी कतारेंमामला जिला जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कोटिया गुड़ा दाबपाल शासकीय उचित मूल्य की दुकान की है
शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सुबह से ही ग्रामीणों की लंबी कतारें देखी जा रही है खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया हुआ यू डी आई मशीन की खस्ता हाल से लोगों को हो रही है परेशानी, समय पर नही मिल पाता है राशन। क्योंकि मशीन पुरानी हो चुकी है जिस कारण धीरे-धीरे कछुए की चाल से चल रही है, मशीन के सही ढंग से काम नहीं करने के कारण लोगों को सही समय में राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इस संबंध में सरपंच कोठियागुड़ा से बात करने पर बताया कि जल्दी ही नई यू डी आई मशीन उपलब्ध हो जाएगी जिससे लोगों को सुगमता से राशन मिल पाएगा ग्रामीणों की मांग है की उचित मूल्य दुकान के सामने उन्हें बारिश के दिनों में भीगना पड़ता है अतः उन्हें टीन सेट की आवश्यकता है सरकार उन्हें टीन सेड उपलब्ध कराये साथ ही एक बिजली पोल की भी आवश्यकता है उचित मूल्य दुकान के सामने कोई भी बिजली पोल नहीं है एवं 50 मीटर की दूरी में हैंडपंप खराब है जिसे सुधारने की जरूरत है सरपंच साहब जल्दी निराकरण होने की बात कही।संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: शहीदों की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ बेहद निंदनीय व कुत्सित कार्य,कांग्रेस पार्टी कतई नहीं करेगी बर्दाश्त– सुशील मौर्य
Sat, Jun 21, 2025
हेमु साय की रिपोर्ट जगदलपुर
शहीदों की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ बेहद निंदनीय व कुत्सित कार्य,कांग्रेस पार्टी कतई नहीं करेगी बर्दाश्त– सुशील मौर्यमहज बीस मीटर की दूरी पर आईजी कार्यालय,सौ मीटर की दूरी पर शहर कोतवाली थाना बावजूद ऐसा कृत्य शर्मनाक, असामाजिक तत्वों के हौसले हो रहे बुलंद ...15 दिवस के भीतर आरोपी की प्रशासन करें गिरफ्तारी,अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी ..जगदलपुर। 21 जुन, आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षददल सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा लालबाग शहीद स्मारक में की गई तोडफ़ोड़ को लेकर उचित कार्यवाही करने हेतु नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया...शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया जगदलपुर शहर के प्रमुख झीरम शहीद स्मारक में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गंभीर तोड़फोड़ की गई है शहीदों की प्रतिमाओं के साथ किया गया यह कृत्य बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है कांग्रेस पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी..श्री मौर्य ने कहा शहीद स्मारक पर लगी लाइटें, प्लेटें, सीसीटीवी कैमरा, फेसिंग, बैंच शिलालेख, प्रतिमाएं सहित चीजों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी व मीडिया द्वारा इस गंभीर विषय को लेकर अवगत कराया गया था.. इस प्रकार की घटनाओं से शहीद परिवारो व शहीदों के सम्मान को ठेस पहुंचती है और स्मारक भी नुकसान होता है...श्री मौर्य ने कहा महज बीस मीटर की दूरी पर आईजी कार्यालय है सौ मीटर की दूरी पर शहर कोतवाली थाना है बावजूद इसके ऐसा कृत्य शर्मनाक है जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे है...15 दिवस के भीतर दोषियों की पहचान कर प्रशासन गिरफ्तारी करें,निगम प्रशासन द्वारा शहीद स्मारक की तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए,निगम की ओर से पुरानी अवस्था में नुकसान की गुणवत्ता जांच कर उसे पुनः ठीक करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए,अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी..वही निगम आयुक्त ने कुछ दिनों का समय मांगा है टेंडर की प्रकिया पूर्ण होते ही जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की बात कही है...नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बताया नगर निगम की निष्क्रियता के चलते जगदलपुर के झीरम शहीद स्मारक में असामाजिक तत्वों ने अब इसे अड्डा बना लिया है,जहां शहीदों की प्रतिमाओं के साथ तोड़-फोड़ और शराब की बोतलें फोड़ने की घटनाएं हो रही हैं। देखरेख के अभाव से स्मारक की गरिमा को ठेस पहुंच रही है, जिससे कांग्रेस पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी साथ ही इसका पुरजोर विरोध करती है,बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा जी की प्रतिमा पर शराब की बोतलें फोड़ने की घटना ने स्मारक की गरिमा को तार-तार कर दिया है।यह स्थान शहीदों को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है, किंतु नगर निगम में बनी भाजपा सरकार के अनदेखी के चलते अब यह शराबियों और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन चुका है, नगर निगम प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए....पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा पहले भी शहीदों की प्रतिमाओं के साथ तोड़-फोड़ हो चुकी है, जिसके बाद कांग्रेस ने आवाज उठाई थी। वही नगर निगम महापौर संजय पांडे ने इसकी कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज की थी, किंतु दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज पर्यंत तक कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई,कांग्रेस शासनकाल में निर्मित इस स्मारक की स्थिति देखरेख के अभाव में दयनीय हो चुकी है। खास बात यह है कि स्मारक से कुछ ही मीटर की दूरी पर सिटी कोतवाली और आईजी कार्यालय कार्यालय स्थित हैं। बावजूद ऐसी घटना विचारणीय है...!कांग्रेस पार्टी की मांग है कि प्रशासन से स्मारक की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करे ताकि शहीदों की स्मृति का सम्मान बना रहे। साथ ही किए गए कृत्य को लेकर दोषियों की पहचान करें और सख्त से सख्त कार्यवाही करे...इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन,उपाध्यक्ष सेमीयल नाथ,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश राय, बलराम यादव, मानसिंह बघेल,सुषमा सुता, विक्रम सिंह डांगी,रविशंकर तिवारी, सहदेव नाग,यूंका अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजवीन दास,पार्षद सुशीला बघेल, मनप्रीत कौर,जस्टिन भवानी,शुभम् यदु,राकेश मौर, कमलेश पाठक, महेश ठाकुर,आदित्य बिसेन, शादाब अहमद, एस नीला, ज्योति राव, सुनीता दास,पंकज केवट,मनोहर सेठिया, सलीम जाफर अली,उस्मान रजा,आनंद परिहार, मुन्नालाल कश्यप, लोकेश नंदा, खीरेंद्र यादव, समीर कुरैशी, साहिल हियाल आदि मौजूद रहे.....हेमु सायबस्तर सम्भाग ब्यूरो