Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : माड़ मैत्री अभियान के तहत 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा पूर्व नक्सल गढ़ गुंडेकोट में पहली बार वेटरनरी शिविर

माड़ मैत्री अभियान के तहत 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा पूर्व नक्सल गढ़ गुंडेकोट में पहली बार वेटरनरी शिविर का आयोजन*

पशुओं का उपचार, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एवं विकास योजनाओं की दी जानकारी*

नारायणपुर। माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत नक्सलमुक्त एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में जनविश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा पूर्व नक्सल कमांडर बसवराजू के गढ़ रहे ग्राम गुंडेकोट में पहली बार वेटरनरी (पशु चिकित्सा) शिविर का आयोजन किया गया।

29वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट श्री अभिषेक सूद के निर्देशन में वेटरनरी अधिकारी डॉ. पी. ब्रोजेंद्रों सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीओबी दिवालूर से एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम गुंडेकोट पहुंचकर शिविर आयोजित किया। शिविर में ग्रामीणों के पालतू पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, टीकाकरण तथा रोगों की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान हेतु हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। साथ ही, अति पिछड़े एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

कमांडेंट श्री अभिषेक सूद ने बताया कि 29वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत इस वर्ष ग्राम गुंडेकोट सहित आसपास के क्षेत्रों में होम सोलर लाइट एवं स्ट्रीट सोलर लाइट का वितरण भी किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके तथा उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आए।

माड़ मैत्री अभियान के माध्यम से नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बल लगातार नक्सलमुक्त क्षेत्रों में विकास, विश्वास और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। ऐसे प्रयास स्थानीय समुदाय और सुरक्षा बलों के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन