Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

तेन सिंह ठाकुर : पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों — छोटे डोंगर, फ़ारसगांव एवं भरंडा में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

थाना छोटे डोंगर पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की गई।दबिश के दौरान आरोपी निरंजन पाल पिता चिंता हरण पाल, उम्र 74 वर्ष, निवासी छोटे डोंगर को पकड़ा गया।आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।कुल 238 नग अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।इसी क्रम में थाना फ़ारसगांव क्षेत्र में विक्की ढाबा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई।जहां से आरोपी प्रकाश कुलदीप पिता गुड़िया राम कुलदीप, उम्र 35 वर्ष, निवासी फ़ारसगांव को पकड़ा गया।कुल 10 नग अवैध शराब जब्त की गई।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 अ (1) के तहत कार्रवाई की गई है। थाना भरंडा क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं सूरज सहारे पिता राजेन्द्र सहारे, उम्र 30 वर्षतेजेश्वर आमड़े पिता स्व. माधव आमड़े, उम्र 27 वर्षत्रिलोक यदु पिता स्व. उध्यराम यदु, उम्र 26 वर्ष देवेश कुमार पटेल पिता सुरेश कुमार, उम्र 24 वर्षधनेश्वर कौड़ो पिता चेनुराम कौड़ो, उम्र 28 वर्ष(सभी निवासी करलखा, थाना भरण्डा, जिला नारायणपुर)जुआ खेलते समय आरोपियों से 3000₹ नगद रकम एवं ताशपत्ते जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन