Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

: माओवादियों की कायराना करतूत फिर आई सामने, माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से निर्दोष ग्रामीण महिला की हुई मौत।

      तेन सिंह ठाकुर बीजापुर माओवादियों की कायराना करतूत फिर आई सामने, माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से निर्दोष ग्रामीण महिला की हुई मौत। घटाना दिनांक 30/3/2025 थाना उसूर जिला बीजापुर का है   आम ग्रामीण महिला सुशीला सोढ़ी पति स्व0 पापैया सोढ़ी उम्र 40 वर्ष निवासी सोढ़ीपारा उसूर जो महुआ बिनने के लिये 5 किमी पश्चिम की ओर बोत्तामरका पहाड़ी मे गई हुई थी, आज शाम लगभग 5:30 बजे माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर लाया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।     वर्ष 2024 से माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED की चपेट में आने से 07 निर्दोष ग्रामीणों की मौत हुई वही 06 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये है।   माओवादियों के इस कायराना करतूत से कभी बूढ़े मां-बाप का सहारा, तो कभी मासूम के सर से माता-पिता का साया उठ जाता है। अखिर कब तक माओवादियों के इस प्रकार की गतिविधियों से आम जन को अपने प्रियजनों को खोना पड़ेगा। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन