: हितग्राहियों को घर पहुंचकर वितरित किए नए राशन कार्ड , सुशान तिहार
Ten Singh Thakur
Thu, May 1, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
हितग्राहियों को घर पहुंचकर वितरित किए नए राशन कार्ड
सुशान तिहार
दंतेवाड़ा, 01 मई 2025। सुशासन तिहार के अवसर पर नगर पालिका दंतेवाड़ा ने आम नागरिकों की सुविधा और कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल की है। सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से, नगर पालिका ने नए राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर खाद्य विभाग के सहयोग से पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड जारी किये गए। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के कई नागरिकों को लाभान्वित किया गया। इन हितग्राहियों में विशेष रूप से दीपक रवानी, माहेश्वरी नाग, सुलोचना पटेल, राजेंद्र कुमार, पुष्पलता पटेल, सीता, सुकन्ती, संदीप, पार्वती तथा भानमती को नए राशन कार्ड प्रदान किए गए। इस कार्य की विशेष बात यह रही कि नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा स्वयं हितग्राहियों के घर पहुंचे और उन्हें राशन कार्ड सौंपा। इस आत्मीय व्यवहार न केवल हितग्राहियों को आश्चर्यचकित किया, बल्कि उनमें विशेष प्रसन्नता और विश्वास का संचार भी किया।
हितग्राहियों आभार व्यक्त करते हुए दी प्रतिक्रियाएँ
राशन कार्ड मिलने से हितग्राही दीपक रवानी ने कहा, कि खुद नगर पालिका उपाध्यक्ष के हाथों मुझे घर आकर राशन कार्ड दिया जाना मेरे लिए सुखद अनुभव था। इससे हमें भरोसा हुआ है कि सरकार सच में हमारी चिंता कर रही है। एक अन्य हितग्राही ” महेश्वरी नाग ने भावुक होते हुए कहा, “राशन कार्ड मिलने से अब बच्चों के लिए अनाज लेना आसान होगा। मैं नगर पालिका की आभारी हूँ। मुख्यालय की ही नागरिक सुलोचना पटेल ने राशन कार्ड मिलने से खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बुजुर्गों के लिए इस तरह की मदद बहुत बड़ी राहत है। अब राशन लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। ”वहीं राजेंद्र कुमार ने कहा, “पहली बार लगा कि हमारी समस्याओं को बिना कहे समझ गया है। इसके लिए जिला प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद है।”नगरपालिका का यह प्रयास न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही का उदाहरण बना, बल्कि आमजन से सीधा जुड़ाव स्थापित कर सुशासन की भावना को मजबूत किया। हितग्राहियों ने नगर पालिका की इस पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार उनकी आवश्यकताओं का त्वरित समाधान होता रहेगा। नगर पालिका दंतेवाड़ा द्वारा उठाया गया यह कदम अन्य निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जिससे नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है।
ब्यूरो चीफ़ दंतेवाडा
रचना ठाकुर
7000297169
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन