Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

प्रमोद नाग सुकमा : सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2 महिला माओवादी सहित 3 माओवादी को मार गिराया।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2महिला माओवादी सहित 3 माओवादी को मार गिराया।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तुमालपाड़ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को मार गिराया है,इनमें कुख्यात माओवादी माड़वी देवा भी शामिल है, जो शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकांश राव गिरिपुंजे की हत्या की साजिश रचने और IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था। माड़वी देवा पर पांच लाख रुपये का इनाम था, और वह कोन्टा एरिया कमेटी का जनमिलिशिया कमांडर था। मारे गए अन्य दो माओवादियों में पोड़ियम गंगी (एरिया CNM कमांडर) और सोड़ी गंगी (एरिया कमेटी सदस्य) शामिल हैं, जिन पर भी पांच- पांच लाख रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ स्थल से 303 राइफल, बीजीएल लॉन्चर, गोला-बारूद और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। बस्तर रेंज के IGP आईजी पी.सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि बस्तर में माओवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और संगठन की संरचना टूट चुकी है। वर्ष 2025 में अब तक 233 माओवादी मारे जा चुके हैं ।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन