Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: संगीता कीचेहरे पर लौटी मुस्कान: पोषण से बदलती ज़िंदगी

सुनील सिंह की रिपोर्ट नारायणपुर संगीता कीचेहरे पर लौटी मुस्कान: पोषण से बदलती ज़िंदगी जिले के ग्राम गढ़बेंगाल में रहने वाली श्रीमती संगीता मानिकपुरी, एक साधारण ग्रामीण महिला, अपने जीवन में कठिन दौर से गुजर रही थी। उनका पहला बच्चा कमजोर और कुपोषण का शिकार था। खून की कमी (एनीमिया) के कारण वह दूसरी बार गर्भधारण नहीं कर पा रही थीं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, इसलिए बाज़ार से महंगे पोषक आहार लेना संभव नहीं था। इसी बीच गाँव के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 की कार्यकर्ता ने संगीता का हाल जाना। उन्होंने संगीता को समझाया कि सही खानपान और छोटे-छोटे घरेलू उपायों से भी स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। कार्यकर्ता ने उन्हें प्रतिदिन मिलने वाले रेडी-टू-ईट आहार को अलग-अलग तरीकों से पकाकर खाने की सलाह दी। साथ ही, नियमित रूप से आयरन की गोलियां लेने और हरी सब्जियों, विशेषकर मूंगा भाजी को उबालकर उसका पानी पीने की आदत डलवाई। संगीता ने इन बातों को गंभीरता से अपनाया। धीरे-धीरे उनके शरीर में बदलाव नज़र आने लगा। उनका स्वास्थ्य बेहतर होने लगा और कमजोरी दूर हो गई। समय बीतते ही संगीता फिर से स्वस्थ हुईं और आखिरकार उन्होंने दूसरा गर्भधारण किया। 01 अगस्त 2025 को संगीता ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। आज संगीता और उनका शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सही मार्गदर्शन, पोषण और नियमित देखभाल किसी भी महिला का जीवन बदल सकता है। संगीता की मुस्कान अब गाँव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। संवाददाता सुनील सिंह 9407928568 प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन