Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

समर्पित संस्था द्वारा गरांजी रसेटी में एक दिवसीय छात्र - छात्राओं को बैंकिंग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव कि दी गयी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : सुशासन और नवाचार में नारायणपुर को मिली बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से हुआ सम्मानित*

सुशासन और नवाचार में नारायणपुर को मिली बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से हुआ सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों जिले को मिला सम्मान, इंटिफाई इंटेलिजेंस टूल को मिली राज्यस्तरीय सरा हना ।राज्य के 5 चयनित जिलों में शामिल हुआ नारायणपुर

सुशासन और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए नारायणपुर जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया है। राजधानी नवा रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस केवल कागजों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई देना चाहिए।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 5 विभागों और 5 जिलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें नारायणपुर जिला भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तकनीक आधारित नवाचारों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता आती है तथा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है। नारायणपुर जैसे संवेदनशील जिले में नवाचार के सफल प्रयोग राज्य के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

नारायणपुर जिले को यह सम्मान उसके नवाचार “इंटिफाई इंटेलिजेंस टूल” के लिए मिला है, जो डेटा एकीकरण और प्रशासनिक समन्वय को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध हुआ है। जिले की ओर से यह पुरस्कार कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया और मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो ने प्राप्त किया। इस उपलब्धि से जिले में सुशासन और नवाचार के प्रयासों को राज्य स्तर पर पहचान मिली है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन