Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेम में मोबाइल सेवा हुआ प्रारंभ।

  तेन सिंह ठाकुर थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेम में मोबाइल सेवा हुआ प्रारंभ।   जिला बीजापुर के थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेम के ग्रामीणों को मिली सौगात, जिओ का मोबाइल टॉवर हुआ प्रारंभ, संचार सुविधा का मिला ग्रामीणों को लाभ।   *🟨जिला बीजापुर के सुदूर ग्राम गुण्डेम, छुटवाई के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा।* छ.ग. शासन के "नियद नेल्ला नार" योजना एवं केंद्र की "यू एस ओ एफ" योजना के तहत दिनांक 04/03/2025 को ग्राम गुण्डेम में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की गई है। मोबाइल टावर की स्थापना से ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव हो गया है, साथ ही मजबूत नेटवर्क एवं इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अंचल के पढ़ने वाले छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इससे लाभ मिलेगा।   दिनांक 16/12/2024 को केन्द्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह के जिला बीजापुर गुण्डेम प्रवास के दौरान ग्रामीणों, जवानों एवं कर्मचारियों के द्वारा क्षेत्र में संचार व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु ग्राम गुण्डेम में मोबाईल टावर स्थापित किये जाने की मांग की गई थी।   क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन की सुविधा के साथ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है। स्थानीय निवासियों को अब अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने में आसानी होंगी l विज्ञापन एवम सामाचार के लिऐ सम्पर्क करें प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन