Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: नारायणपुर राज्य स्तरीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग की भव्य शुरुआत

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर राज्य स्तरीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग की भव्य शुरुआत नारायणपुर में तीन दिवसीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग का आगाज़ हुआ। जिला पुलिस नारायणपुर और बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 64 टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्र प्रसाद बघेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने युवाओं से खेलों के माध्यम से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, डीआईजी बस्तर रेंज कमलोचन कश्यप, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई,जिला सी ई ओ आकांक्षा शिक्षा खलको, गौतम एस गोलछा, धनराज जैन, मनीष राजपूत,कमलापति मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक और प्रदेशभर से खिलाड़ी उपस्थित रहे।   कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाने जाने वाला नारायणपुर आज खेलों के जरिए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है। मल्लखंब ने नारायणपुर को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाए, वहीं दूसरी ओर नारायणपुर फुटबॉल का हब बनते जा रहा है, यहां राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित की जा रही है।ताइक्वांडो और कराटे में भी हमारे खिलाड़ियों ने अभी-अभी गोल्ड जीत के लाया है क्रिकेट में भी यहां के युवाओं में काफी संभावना है दिख रही है कुल मिलाकर कहें नारायणपुर खेल के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर रही है और अपनी अलग पहचान बना रही है प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084      

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन