Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: राष्ट्र सेविका समिति द्वारा विजयादशमी उत्सव एवं शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

तेन सिंह ठाकुर  राष्ट्र सेविका समिति द्वारा विजयादशमी उत्सव एवं शोभा यात्रा का भव्य आयोजन राष्ट्र सेविका समिति, नारायणपुर नगर के तत्वावधान में मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी उत्सव एवं शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। विजयादशमी का यह पर्व आत्मशक्ति, संगठन और विजय का प्रतीक है। समिति के अनुसार यह दिन केवल विजय का नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और शक्ति के आधार पर समाज जागरण एवं संगठन का संदेश देने का अवसर भी है।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निर्मल इलवाले जी तथा मुख्य वक्ता के रूप में शारदा दीदी (प्रांत प्रचारिका) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का एकत्रीकरण प्रातः 10 बजे हुआ। राष्ट्र सेविकाओं द्वारा नगर भ्रमण शोभा यात्रा (पथ संचलन) बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, भारत माता चौक, राजीव चौक होते हुए जगदीश मंदिर पहुँची, जहाँ समापन दोपहर 12 बजे किया गया। इस अवसर पर सेविकाएँ पूर्ण गणवेश में सम्मिलित हुईं, जबकि अन्य बहनों ने भी भारतीय पारंपरिक परिधान में भाग लिया। नगरवासियों ने चौक-चौराहों पर पुष्पवर्षा कर सेविकाओं का स्वागत किया समिति की ओर से बताया गया कि यह आयोजन मातृशक्ति के संगठन, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रनिष्ठा के भाव को प्रबल करने का प्रतीक है। संपादक तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन