Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : नारायणपुर मे राज्योत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

नारायणपुर मे राज्योत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

हम छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास का पर्व मना रहे हैं – जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभागीय प्रदर्शनियों ने आकर्षित किया नगरवासियों का ध्यान

नारायणपुर, 2 नवम्बर 2025 // छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नारायणपुर जिले में रजत जयंती वर्ष राज्योत्सव एवं रजत महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह अवसर जिलेवासियों के लिए गर्व और आत्मगौरव का क्षण रहा, जब पूरा नगर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के उत्सव में सहभागी बना।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “इस वर्ष हम छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास, उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता के त्यौहार का उत्सव मना रहे हैं। यह महोत्सव हमें हमारी पहचान, संस्कृति और जनसहभागिता की शक्ति का स्मरण कराता है।”

राज्योत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय आयोजन 2 नवंबर से 4 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए हैं, जिनमें राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक और नवाचारों का प्रदर्शन किया गया है। स्टालों का निरीक्षण अतिथियों द्वारा किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, और आधुनिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी झलकियों और पारंपरिक लोकसंगीत ने राज्योत्सव को उल्लास और एकता के रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को शास्त्री पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल रहा, वहीं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राज्योत्सव के साक्षी बने।

राज्योत्सव के इस रजत वर्ष ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ केवल एक राज्य नहीं, बल्कि मेहनत, संस्कृति और विकास की जीवंत कहानी है। कार्यक्रम में पद्मश्री हेमचंद मांझी, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण , और नागरिक गण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन