Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: नव निहाल पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर।

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नव निहाल पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर। [video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/04/video_20250405_102248.mp4"][/video] मामला कन्या प्राथमिक पाठ शाला कंदाड़ी ब्लाक ओरछा जिला नारायणपुर का है, स्कूल भवन के जर्जर होने से स्कूल मे पढ़ने वाले नव निहाल कैसे गढ़ पाएंगे अपना भविष्य, जहां सरकार एक ओर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का कार्यकर्म का ढिंढोरा पीट रही है वहीं कंदाडी के बच्चियां पेड़ के नीचे पढ़ने के लिऐ मजबूर है। वहीं सौचालय का खस्ता हाल होने से बच्चियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।शिक्षकों से जानकारी लेने पर बताया गया की स्कूल जर्जर होने से छत का मलवा गिरने से अनहोनी के डर से पेड़ के नीचे क्लास ले रहें है चुंकि अभी बारिश का मौसम नही है तो बच्चों को पेड़ के निचे पढ़ाने मे दिक्कत नही होती है। लेकिन बारिश के दिनों मे बच्चों को अतिरिक्त कक्ष तथा कुछ बच्चों को अधिक्षक के रूम मे बैठा कर अध्यापन कराते है। शिक्षकों ने बताया की प्रधान पाठक के माध्यम से उच्च अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत मे सरपंच को भी जान कारी दी गई है। अब बात जिला प्रशासन की है की कितनी जल्दी संज्ञान मे लेकर जिम्मेदारी से नव निहालों की स्कूल भवन की समस्या का समाधान खोज पाती है। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन