Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : draft titleधान उपार्जन 2025-26 के लिए नोडल अधिकारियों एवं ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

धान उपार्जन 2025-26 के लिए नोडल अधिकारियों एवं ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

नारायणपुर, 27 अक्टूबर 2025 // कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिला पंचायत नारायणपुर के सभा कक्ष में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र बहादुर पंचभाई की अध्यक्षता में धान उपार्जन वर्ष 2025-26 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, निगरानी समिति के सदस्य, उपार्जन केंद्रों के प्रबंधक एवं ऑपरेटरों को विस्तृत जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर श्री पंचभाई ने मोबाइल एप ‘सतर्क’ के माध्यम से धान के अवैध परिवहन एवं रीसाइक्लिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी तथा सभी संबंधित अधिकारियों को सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम अभयजीत मांडवी एवं डॉ. सुमित गर्ग, जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, नोडल सीसीबी, उप संचालक कृषि सहित पटवारी, आर.आई. एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन