Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को हुआ*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट *जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को हुआ*   दंतेवाड़ा, 21 फरवरी 2025। स्कूल शिक्षा विभाग दंतेवाड़ा के बोर्ड परीक्षा गुणवत्ता अभियान 2024-25 के तहत जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 21 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक आस्था विद्या मंदिर जवांगा, गीदम में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्री-वोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 50 मेधावी छात्र/छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में बोर्ड परीक्षा कि प्राविण्य सूची में नाम दर्ज करवाने के उद्देश्य से जिले के 18 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इन कक्षाओं में बच्चों के बोर्ड द्वारा जारी महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल उत्तर पुस्तिका में उत्तर का लेखन कैसे करना है, प्रश्नों को हल करते समय किन-किन बिंदुओं का उल्लेख करना है जिससे सर्वाधिक अंक अर्जित किये जा सकते हैं। इस सम्वन्ध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा कठिन प्रश्नों को सुगमता से हल करने के तकनीकों, विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान बताये जा रहे हैं। चूंकि वोर्ड परीक्षाओं के नजदीक होने के चलते शिक्षा विभाग का अमला परीक्षा में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन करवाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। मार्गदर्शन शिविर के उद्घाटन दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस. के. अम्वस्ता एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती नेहा नाथ उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को विषय पर मार्गदर्शन देते दिखे। शिविर प्रभारी व आस्था विद्या मंदिर जवांगा प्राचार्य श्री गोपाल पाण्डेय ने वच्चों के लिए अध्यापन, भोजन, आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सम्पूर्ण व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। दो दिवसीय इस शिविर में जिले से जारी समय सारिणी अनुसार सभी विषयों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन