Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: डिजिटल अरेस्ट में केस में दांतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  रचना ठाकुर कि रिपोर्ट...   ⭐️ डिजिटल अरेस्ट में केस में दांतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता   ⭐️ गुजरात के जामनगर से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया   ⭐️ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर आरोपी तक पहुची दंतेवाड़ा पुलिस   ⭐️ जब्त दस्तावेजों एवं मिले सबूत के आधार पर आगे भी कार्यवाही की जाएगी   ⭐️ साइबर सेल दंतेवाड़ा एवं थाना किरंदुल की संयुक्त कार्यवाही     पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलो को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजनाला स्मृतिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी बारसूर कपिल चंद्रा के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिरफ्तार कर धोखाधड़ी हुई राशि को बरामद करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर विवेचना दौरान प्रार्थी से पूछताछ कर एवं बैंक जानकारी लिया गया जो प्रार्थी को डिजिटल अरेस्ट में डाल कर उनसे 28 लाख रूपये का फ्रॉड होना पाया गया तथा तकनीकि शाखा दंतेवाड़ा श्रीमान नोडल अधिकारी श्री ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियो से अनुमति पश्चात् आरोपियो की पतासाजी हेतु निरीक्षक श्री विमल रॉय के नेतृत्व में टीम का गठन कर अथक प्रयास के बाद जामनगर, गुजरात से तीन आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है।     नाम आरोपीगण :- (1) आफताब समा पिता ताज मोहम्मद उम्र 24 वर्ष (2) किशन वाढेर पिता प्राण जीवन भाई उम्र 24 वर्ष (3) पारिया अजय पिता प्रवीण भाई उम्र 24 वर्ष     संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि किरन्दुल निवासी एनएमडीसी कर्मचारी को दिनांक 30.05.2025 के शाम करीबन 7.45 बजे प्रार्थी के मोबाईल नंबर में व्हाटसप काल कर एक व्यक्ति द्वारा मुंबई में आपके नाम से एक बैंक अकाउंट ओपन हुआ है जिसमें अवैध लेनदेन किया गया है जिस पर मुंबई में आपके विरूद्ध मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर एफआईआर हुआ है, बोलकर आरोपी द्वारा अपने एक साथी को व्हाटसप में कनेक्ट कर प्रार्थी को इस केस में सेटलमेंट करने हेतु 28 लाख रूपये का ट्रांसफर करने को कहा गया, प्रार्थी आरोपी की बातों से डरकर आरोपी के खाता में 28 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिया बाद में प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने की अंदेशा की रिपोर्ट कराने पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 318 (4) बी.एन.एस., 66 (डी) आईटी एक्ट में पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। किरंदुल पुलिस द्वारा त्वरित विधिसंगत कार्यवाही करते हुए गुजरात के जामनगर से तीन आरोपीयोें को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपियों से प्राप्त बैंक खातों में जमा राशि को जब्त किया जाएगा एवं मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने दीगर राज्य टीम रवाना किया जाएगा।   दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही है।   कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :- निरीक्षक विमल रॉय, उ0नि0 हेमशंकर गुनेंद्र, उ0नि0 गोल्डी भारद्वाज, स0उ0नि0 प्रशांत सिंह, आर0 अजीत नरेटी, आर0 देवलाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन