Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

: बस स्टैंड में प्रीमियम शराब दुकान खोलने के विरोध में कांग्रेस ने तहसीलदार व मुख्य अभियंता नगर निगम को सौंपा ज्ञापन..

हेमु साय की रिपोर्ट बस स्टैंड में प्रीमियम शराब दुकान खोलने के विरोध में कांग्रेस ने तहसीलदार व मुख्य अभियंता नगर निगम को सौंपा ज्ञापन.. जगदलपुर। 04 जुन,आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में सिविल लाइन वार्ड की पार्षद संध्या महंती मरकाम सहित समस्त कांग्रेस पार्षददल व कांग्रेस पदाधिकारियो ने सिविल लाइन वार्ड स्थित पुराने बस स्टैंड में प्रीमियम शराब दुकान नहीं खोलने को लेकर जगदलपुर तहसीलदार व नगर निगम मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा....* *शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा यह स्थान सार्वजनिक आवागमन और परिवारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। शराब दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ने की आशंका है। बच्चों और महिलाओं के लिए यह क्षेत्र असुरक्षित हो जाएगा, स्थानीय निवासियों की भावनाओं को ठेस पहुँचेगी।कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सिविल लाइन वार्ड स्थित पुराने बस स्टैंड में प्रीमियम शराब दुकान खोलने की योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना ही न्यायोचित होगा। कृपया उक्त दुकान को शहर से बाहर खोलने के निर्देश देकर वार्डवासियों व आवाजाही में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके अन्यथा कांग्रेस पार्टी वार्डवासियों के साथ आंदोलन हेतु बाध्य होगी ...*   *सिविल लाइन वार्ड पार्षद संध्या महंती मरकाम ने बताया सिविल लाइन वार्ड में स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर में प्रीमियम शराब दुकान खोले जाने की योजना की जानकारी प्राप्त हुई है। इस संबंध में हम स्थानीय नागरिकगण अपनी गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हैं,उक्त स्थान एक रिहायशी क्षेत्र के नज़दीक है, जहाँ स्कूल,धार्मिक स्थल, अस्पताल और आवासीय कॉलोनियाँ स्थित हैं। उक्त स्थल से 50 कदम पर विधायक निवास एवं सांसद निवास तथा शासकीय कार्यालय/ 2-2 बैंक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस थाना भी मौजूद है, बहुत ही भीड़भाड़ वाला स्थल है जहां सामान्य समय में भी ट्रैफिक की परेशानी उत्पन्न होते रहती है। यहां शराब दुकान खुलने से न केवल सामाजिक वातावरण दूषित होगा, बल्कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा और सुविधा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।अतः इन सभी विषयों को ध्यान में प्रीमियम शराब दुकान खोलने की योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर शहर से बाहर खोलने का कष्ट करें, जिसके लिए हम वार्डवासी सदैव आपके आभारी रहेंगे।आपकी सकारात्मक कार्यवाही की हम अपेक्षा करते हैं ..*   *इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,उपनेता कोमल सेना,प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,यूंका अध्यक्ष अजय बिसाई, राजेश राय,विक्रम सिंह डांगी,रविशंकर तिवारी,महेश द्विवेदी, सुषमा सुता,पार्षद सूर्यापानी, सुशीला बघेल, शुभम् यदु, गौतम पाणिग्रही,लोकेश चौधरी, राकेश मौर,जस्टिन भवानी, ललिता राव,आभाष महंती, एस नीला सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.. प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084 बस्तर सम्भाग हेड हेमु साय 8770710680

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन