Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: लक्ष्मी नारायण मंदिर में चलाया गया स्वच्छता अभियान जगदलपुर हो स्वच्छ इसके लिए सभी एकजुट हों - महापौर

हेमुसाय की रिपोर्ट लक्ष्मी नारायण मंदिर में चलाया गया स्वच्छता अभियानजगदलपुर हो स्वच्छ इसके लिए सभी एकजुट हों - महापौर
जगदलपुर :- देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम द्वारा 10 दिनों तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह पनारापारा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। 2 घंटे तक चले इस स्वच्छता अभियान में मंदिर के आसपास सफाई किया गया। मंदिर के सामने स्थित पार्क में पसरी गंदगी को सभी ने मिलकर साफ किया। स्वच्छ जगदलपुर- सुंदर जगदलपुर, हमने यह ठाना है- जगदलपुर स्वच्छ बनाना है जैसे नारे भी लगाए गए।महापौर संजय पाण्डे ने कहा शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर यह अभियान चलाया गया है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य न केवल सफाई को बढ़ावा देना है बल्कि स्वच्छता को हर नागरिक की जिम्मेदारी बनाना है। स्वछता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलु है जो एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करता है। मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को लालबाग हाउसिंग बोर्ड के पास ऐतिहासिक भूतहा तालाब में सफाई अभियान चलाया गया था। इसमें भी जन प्रतिनिधियो के साथ नगर निगम के कर्मचारी, ब्रांड एंबेसडर व शहरवासी उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान में महापौर संजय पाण्डे के अलावा स्पीकर खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर श्रीमती सफिरा साहू, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा, पार्षद रोशन सिसोदिया, श्वेता बघेल, आशा यादव, उर्मिला यादव, उमा मिश्रा, यशवर्धन राव, योगेश ठाकुर ,राजपाल कसेर, गिरजा गुप्ता, महेश्वरी ठाकुर, किरण दीवान, मनोज ठाकुर, अनिल लुक्कड़, विधु शेखर झा, गंगोत्री चंद्रवंशी, नरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, सोनसिंह पटेल, सुखलाल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा आदि शामिल हुए। बस्तर सम्भाग हेड हेमु साय 7870710680 प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6262046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन