Thu 11 Jun 2026

ब्रेकिंग

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की खबर से क्षेत्र दहशत

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

नगर पालिका नारायणपुर में 12 जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण

: कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा परीणाम घोषित 5वीं में 99.32 और 8वीं में 98.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

तेन सिंह ठाकुर कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा परीणाम घोषित 5वीं में 99.32 और 8वीं में 98.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण   नारायणपुर, 06 मई 2025// कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस वर्ष कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की परीक्षा केन्द्रीकृत परीक्षा प्रणाली के माध्यम से आयोजित होने के फलस्वरूप संस्था द्वारा 30 अपै्रल 2025 को परीक्षा परिणाम की घोषणा किया गया। जिले में कक्षा 5वीं में कुल दर्ज संख्या 2 हजार 360 विद्यार्थियों में से 2 हजार 344 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से 2328 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण एवं कक्षा 8वीं में कुल दर्ज संख्या 2 हजार 324 विद्यार्थियों में 2 हजार 295 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से 2 हजार 266 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 8वीं में उच्च प्राथमिक शाला खड़ीबहार के विद्यार्थी सतीश कुमार 88.83 प्रतिशत, कुमारी रमा आलेन्द्र 88.17, प्रदीप कुमार कोरटीया 87.50, रामकृष्ण मिशन आश्रम के विनोद गोटा 87.17, उच्च प्राथमिक शाला खड़ीबहार की कुमारी पायल कुमेटी 87.17, पूर्णिमा आलेन्द्र 86.83, कुमारी मिनाक्षी 85.50, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल सिंगोड़ीतराई के प्रियांशु देवांगन 85.33, देवगांव के मनीष मण्डावी 85.17, मां शारदा विद्यामंदिर हाई स्कूल ओरछा की सलोनी कोवाची 85.17, शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी की संताय वड्डे 84.67, खड़ीबहार की रितिका उइके 84.67 और सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारपारा की कावेरी नाग ने 84.50 प्रतिशत अंक पाकर जिला स्तर पर टॉप 10 की सूची में जगह हासिल किया है। कक्षा 5वीं में विवेकानंद विद्या मंदिर आकाबेड़ा की विद्यार्थी कुमारी सरस्वती उसेण्डी ने 93 प्रतिशत, मां सारदा विद्यामंदिर ओरछा की अंजु रावल 91.50, मंगली उसेण्डी 91.50, विवेकानंद विद्या मंदिर कुंदला के अनिल कुमार ध्रुवा 90.50, मां सारदा विद्यामंदिर ओरछा की प्रियंका कोवची 89.50, विवेकानंद विद्या मंदिर आकाबेड़ा के लखन उसेण्डी 89.50, राजू राम नुरेटी 89, मां सारदा विद्यामंदिर ओरछा की रसोन्ती आंचला 88.50, बालक आश्रम ओरछा के अजुन 88.50, विवेकानंद विद्या मंदिर इरकभट्टी के गौरव राउड़ 88.50, आकाबेड़ा की शिवानी वड्डे 88, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के मूराराम ध्रुव और मां सारदा विद्यामंदिर ओरछा की सिवानी कतलाम ने 87.50 प्रतिशत अंक पाकर टॉप 10 की सूची में जिला स्तर पर जगह हासिल किया है। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन