Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: सिटी कोतवाली पुलिस ने चलाया सायबर जागरूकता अभियान* 

रचना ठाकुर की रिपोर्ट...   *सिटी कोतवाली पुलिस ने चलाया सायबर जागरूकता अभियान*

*साप्ताहिक बाजार पोंदुम में ग्रामीणों को एवं शासकीय महाविद्यालय दन्तेवाड़ा में छात्र- छात्राओं को सायबर अपराध की जानकारी दी*   पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री उदित पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम कुमार बर्मन के ‍मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनु0 अधिकारी श्री राहुल उयके, सायबर नोडल अधिकारी श्री गौरव सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिला दन्तेवाड़ा में सायबर संगवारी कार्यक्रम के माध्यम से सायबार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 15/09/2025 को थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा की टीम के द्वारा साप्ताहिक बाजार पोन्दुम में आये ग्रामिणों को एवं शासकीय महाविद्यालय दन्तेवाड़ा में छात्र-छात्राओ को सायबर फ्राड के बारे में जानकारी दी गई, जिसमे सायबर ठगी करने के नये-नये तरीकों , उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही साथ अनजाने में यदि कोई सायबर फ्राड का शिकार हो जाये तो उसे क्या करना चाहिये इसके संबंध में भी बताया गया। सायबर संगवारी कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाना, सुरक्षित इंटरनेट का इस्तेमाल करना एवं सुरक्षित डिजिटल आदतें अपनाते हुये लोगों को सशक्त बनाना है जिससे आम नागरिक सायबर अपराधों से सुरक्षित रहते हुये डिजिटल तकनीकों का बिना किसी चिंता एवं वित्तीय नुकसान के लाभ ले सके।   उक्त कार्यक्रम में थाना सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के सउनि.गुरूवन्ता बर्गे, नरेन्द्र भारती, प्र.आर.शिवनाथ सिन्हा, बिरेन्द्र नाग, आर. भील कुमार नाग, मनोज कुमार नेगी, भुपेन्द्र पुजारी का विशेष योगदान रहा। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन