Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: *मुख्यमंत्री के मुलेर प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं पर अमल शुरू*

  रचना ठाकुर की रिपोर्ट... *मुख्यमंत्री के मुलेर प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं पर अमल शुरू* *उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों एवं डोम शेड निर्माण को जिला प्रशासन द्वारा दी गई प्रशासनिक स्वीकृति*   दंतेवाड़ा,18 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 के तहत जिले के अति संवेदनशील एवं अंतिम छोर पर स्थित ग्राम मुलेर में विगत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा औचक पहुंचकर विकास शिविर का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया और मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को रखा। इनमें उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण एवं डोम शेड निर्माण की मांग प्रमुख थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी मांगों को तत्काल मंजूरी प्रदान की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि इन कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इन विकास कार्यों के लिए कुल 21.54 लाख (इक्कीस लाख चौवन हजार रुपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह त्वरित कार्यवाही शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ग्राम मुलेर जैसे सुदूर अंचलों में इस प्रकार की पहल से न केवल बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु भी सुदृढ़ होगा जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन