Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : अरसिया में मां महालक्ष्मी एवं महाकाली पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन, 10 नवंबर को जसगीत प्रतियोगिता

सोलहवां वर्ष 2026: कलश स्थापना से हवन-पूर्णाहुति तक होंगे धार्मिक आयोजन

बिलासपुर 26 अक्टूबर 2026। ग्राम अरसिया जैजैपुर में जय मां महालक्ष्मी महाकाली समिति के तत्वावधान में मां महालक्ष्मी एवं महाकाली पूजा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत कलश एवं माता स्थापना 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को होगी, जबकि हवन एवं पूर्णाहुति 10 नवंबर, मंगलवार को संपन्न होगी।

आयोजन के दौरान मां महालक्ष्मी एवं महाकाली की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा। महोत्सव के विशेष आकर्षण के रूप में 10 नवंबर को रात्रि 8 बजे से जसगीत फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें जसगीत प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21051/-मनोज चंद्रा (प्रकाश मेडिकल स्टोर जैजैपुर), द्वितीय पुरस्कार 15051/- तृतीय पुरस्कार 10051/- चतुर्थ पुरस्कार 7051/- पंचम पुरस्कार 5051/- षष्ठम पुरस्कार 3551/- सप्तम पुरस्कार, 3051/- अष्टम पुरस्कार, 2551/-एवं शेष चयनित जस गीत पार्टी को ₹2100/- का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

समिति ने क्षेत्र के समस्त भक्तजनों, जसगीत पार्टियों एवं श्रद्धालुओं को महोत्सव में सादर आमंत्रित किया है तथा सभी से धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य के भागीदार बनने की अपील की है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चन्द्रा एवं विशिष्ट अतिथि रामेश्वर सिदार सरपंच ग्राम पंचायत अरसिया होंगे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनोज चन्द्रा, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप चंद्रा, उपाध्यक्ष कौशल चन्द्रा, कार्यकारी उपाध्यक्ष हरिश चंद्रा, सचिव संतोष चन्द्रा, कार्यकारी सचिव दादू लाल चंद्रा, सहसचिव चन्द्रिका प्रसाद चन्द्रा कार्यकारी सहसचिव चंद्रा किशोर चंद्रा, कोषाध्यक्ष राजकुमार चन्द्रा कार्यकारी कोषाध्यक्ष अध्यक्ष गोरे प्रकाश चंद्रा, सहकोषाध्यक्ष विनोद चन्द्रा, कार्यकारी सा कोषाध्यक्ष हीरा राम चंद्रा सहित समस्त पदाधिकारी एवं संरक्षकगण जुटे हुए हैं।

समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां महालक्ष्मी एवं महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन