Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

समर्पित संस्था द्वारा गरांजी रसेटी में एक दिवसीय छात्र - छात्राओं को बैंकिंग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव कि दी गयी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज ने मनाया शक्ति दिवस

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज ने मनाया शक्ति दिवस*

नारायणपुर_जिला स्तर पर कुम्हारपारा में शीतला माता मंदिर के प्रांगण में अखिल भारतीय हल्बा समाज ने 26 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा निकाला दिन शुक्रवार को आराध्य देवी माता दंतेश्वरी की आराधना एवं शहीद गैंदसिंह नायक के स्मरण के साथ

समाज के ध्वज को फहरा कर शक्ति दिवस श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाज की युवतियों और महिलाओं एवं समाज के युवाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मां शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम मां दंतेश्वरी एवं शहीद गैंदसिंह नायक के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई।

इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत कर सभा का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष महोदय ने बताया कि,इस प्रकार के आयोजन से समाज के साथ-साथ गांव में आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। प्रत्येक समाज की अपनी गौरवपूर्ण संस्कृति होती है, जिसे मिलजुलकर सहेजना हम सभी का कर्तव्य है।

हमारा समाज बस्तर संभाग में एक महत्वपूर्ण स्थान पर है जहां समाज की संख्या सबसे बड़ी है। उन्होंने समाज के हर व्यक्ति को कहा कि, धर्मांतरण कराने वालों से सचेत रहने और ऐसे लोगों को सामाजिक स्तर पर प्रतिकार करने की जरूरत पर बल दिया।

इस दौरान समाज की बालिकाओं ने स्वागत गीत एवं साज सज्जा के साथ नृत्य किया समाज के सभी सदस्यों के लिए नाश्ता और भोजन व्यवस्था भी किया गया था।

उत्तर बस्तर संभाग

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन